इंदौर ।के 71नबर के श्री आदिनाथ चेत्यालय के 28वर्ष पूर्ण होने पर श्री आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक से 48दिन की आराधना समाज जनों के द्वारा रोजाना मंदिर में आयोजित की जा रही हे मंदिर के संरक्षक सनत आरती जी जैन व समाज सचिव सुनील जैन ने बताया कि शिरोमणि आचार्य वात्सल्य बारिधि श्री वर्धमान सागर जी व मुनि श्री चरित्र सागरजी की प्रेरणा से यह धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हे मंदिर जी के 28वर्ष पूर्ण होने पर मन में ऐसी भावना बनी व समाजजनों की सहमति से यह श्री भक्तामर की48दीपो से आराधना चल रही आराधना के यजमान मीना दीपक प्रधान धामनोद समर पूर्वा कंठली इंदौर थे इस अवसर सभी समाज महिला पुरुष शामिल हुए धर्मवप्रभावना वितरित की गई इस अवसर दीपक प्रधान ने जैन समाज 71की प्रशंसा करते हुए कहा कि धर्म के कोई भी कार्य की शुरुआत यहीं से होती हे यहां आदिनाथ भगवान से लगाकर श्री महावीरवजयंती तक 20दिन तक रोजाना प्रभात फेरी नगर के अलग अलग मोहल्लों से निकाली जाती हे धर्म प्रभावना कर जन जन को भी प्रेरणा व महावीर स्वामी का संदेश दिया जाता हे यहां श्री आदिनाथ जी की प्रतिमा बहुत अतिशय कारी हे जहां 10घर के 200घर हो गए इस कालोनी के सभी परिवार जब आए थे सम्पन्न नहीं थे परंतु भगवान की कृपा से सभी बेहतर स्थिति में पहुंच गए श्रीमती आरती सनत जी ने बताया कि मुनि श्री निजानद सागरजी के सान्निध्य में मूर्ति विराजमान हुई व इस मंदिर की प्रतिष्ठा इंदौर नगर के साथ अखिलभारतीय पंडित नाथूलालजी शास्त्री के मार्ग दर्शन में प्रतिष्ठा की गई बाद में सभी उपस्थित महानुभावों ने श्री आदिनाथ भगवान की आरती की व धर्म प्रभावना वितरित कर सभी को गन्ने का रसपान करवाया धामनोद//दीपक प्रधान की विशेष रिपोर्ट*



