रहली ।ब्लाक की कई ग्राम पंचायतों में कच्ची रसीदों पर बिलो भुगतान कर फर्जीबाड़ा किया जा रहा है।पंचायतों में हो रहे फर्जीबाड़ो को विभागीय अधिकारियों के द्वारा अनदेखा किया जा रहा है।रहली ब्लाक की चार ग्राम पंचायतों में नियम विरुद्ध तरीके से किए जा रहे भुगतानों एवं अन्य प्रकार की वित्तीय अनिमितताओं की प्रमाणों के साथ जब हमारे संवाददाता ने पोल खोली तो जनपद सीईओ के द्वारा जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है।
एंकर-/ न नियम न कायदा न कानून न खाता न वही सरपंच सचिव जो करे वही सही।उक्त कहावत पिछले कुछ समय से रहली ब्लाक की कतिपय पंचायतों में चरितार्थ हो रही है।कुछेक पंचायतों के सरपंच सचिव नियमो का ताक पर रखकर खुलेआम फर्जीबाड़ा कर रहे है और मजेदार बात ये है कि जनपद के जिम्मेदार अधिकारी सरपंचो सचिवों के कारनामो से बेखबर है या फिर ये भी इस फर्जीबाड़े में शामिल है।जो जानकारियां पंचायत दर्पण पर सार्वजनिक है उनकी जानकारी अधिकारियों जनप्रतिनिधियों को नही होना संदिग्ध है।हमारे चैनल के संवाददाता ने पंचायत दर्पण पोर्टल पर अपलोड जानकारियों की जब जमीनी हकीकत का जायजा लेकर चार ग्राम पंचायतों में चल रहे बड़े फर्जीबाडे का खुलाशा किया गए।
01 ग्राम पंचायत नबलपुर में कच्ची रसीद पर साफ सफाई के नाम पर 25 हजार रुपए निकाले गए है लेकिन काम नही किया गया है।
02, इसी प्रकार ग्राम पंचायत बरखेरा सिकन्दर में दुकानदार के बिल का भुगतान सरपंच के खाते में किया गया है जो नियम विरुद्ध है।
03, दरारिया ग्राम पंचायत सचिव द्वारा फोन पे से पंचायतों के बिलो का भुगतान कर फर्जीबाड़ा किया जा रहा है।
04,ग्राम पंचायत हरदी में भी कच्ची रसीदों पर भुगतान कर फर्जीबाड़े का पर्दाफास किया गया है।जनपद सीईओ आर जी अहिरवार के द्वारा जांच कर कार्यवाही की बात कही जा रही है।
अहिरवार,जनपद सीईओ




