JDU अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद मीडिया पर भड़के ललन सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Lalan Singh, Lalan Singh News, Nitish Kumar, Nitish Kumar News- India TV Hindi

Image Source : PTI
JDU नेता ललन सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

नई दिल्ली: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शुक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में JDU का अध्यक्ष चुन लिया गया। अपने पद से इस्तीफा देने के बाद ललन सिंह मीडिया पर बुरी तरह बिफर पड़े। उन्होंने कहा कि मीडिया बीजेपी के इशारे पर चलती है। ललन सिंह ने कहा, ‘पिछले 8 दिन से खबर चल रही है कि नीतीश और ललन सिंह में मतभेद है। मैं बता देता हूं कि जबसे नीतीश जी के साथ जुड़ा हूं तबसे उनके साथ हूं।’

‘मैंने सीएम से कई बार आग्रह किया था कि…’

ललन सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा, ‘जब मैं अध्यक्ष बना तब भी मैंने अपनी असहमति जताई थी। उसके बाद मैंने सीएम से कई बार कहा कि मुझे जिम्मेदारी से मुक्त कर दीजिए। मैं यह बात करीब 6 महीने से कह रहा हूं क्योंकि मुझे चुनाव लड़ना है।’ बता दें कि ललन सिंह ने ही अध्यक्ष पद छोड़ते हुए नीतीश के नाम का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले इस महत्वपूर्ण मोड़ पर पार्टी को उनके नेतृत्व की आवश्यकता होगी, जबकि वह खुद अपना चुनाव लड़ने में व्यस्त होंगे।

‘नीतीश ही जेडीयू के एकमात्र सर्वमान्य नेता हैं’

बिहार के मुंगेर से सांसद ललन सिंह ने कहा, ‘मीडिया कह रहा है कि नीतीश BJP के साथ जा रहे हैं। हम कैसे जा सकते हैं? BJP के साथ कभी नहीं जाएंगे। जनता दल यूनाइटेड के एक ही सर्वमान्य नेता हैं और वो हैं नीतीश कुमार। 2020 में नीतीश मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके दबाव डाला तब उन्होंने पद स्वीकार किया। बीजेपी के छोटे-छोटे नेता नीतीश जी को लेकर बयान देते हैं। उनके साथ कौन जाएगा? हमें खुशी है कि नीतीश जी ने अध्यक्ष पद स्वीकार किया है।’

https://www.youtube.com/watch?v=c-XIbmGX_iE

Latest India News

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।