Rohit Sharma heartfelt gesture for Virat Kohli after his heroic performance india south africa 1st Test | विराट-रोहित के बीच अनबन की सभी खबरों को खारिज कर देगा ये वीडियो, आपने देखा?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Virat Rohit Rift : भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के बीच अनबन की खबरें कुछ समय पहले काफी सामने आईं. हालांकि ये सब महज अफवाह बताई गईं. किसी ने भी इस तरह की खबरों पर कुछ नहीं कहा. अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो इस तरह की खबरों पर पूरी तरह विराम लगा देगा. ये वीडियो सेंचुरियन टेस्ट के दौरान का है.

विराट ने जड़ा 30वां टेस्ट अर्धशतक

भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका ने सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पारी और 32 रनों से हराया. भारत के लिए दूसरी पारी में केवल विराट कोहली (Virat Kohli) ही कुछ जम पाए. उन्होंने 82 गेंदों पर 12 चौके और 1 छक्का लगाकर 76 रन बनाए. उनके अलावा शुभमन गिल (26) ही दहाई के आंकड़े को छू पाए. वह टीम के अंतिम विकेट के तौर पर आउट हुए. जब वह पवेलियन लौटे तो कप्तान रोहित ने भी उनके लिए तालियां बजाईं. विराट ने इस दौरान अपना 30वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया.

खड़े होकर बजाई तालियां

जब विराट ड्रेसिंग रूम की तरफ बढ़ रहे थे, तो वहां मौजूद कप्तान रोहित शर्मा उनके लिए खड़े होकर तालियां बजा रहे थे. इतना ही नहीं, उन्होंने कोहली की पीठ थपथपाई और इशारे से शाबासी भी दी. भारत को हालांकि इस मैच में पारी और 32 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी.

131 पर सिमटा भारत

रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर जैसे स्टार बल्लेबाजों से सजी भारतीय टीम सीरीज के पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीकी बॉलर्स के सामने एकदम पस्त हो गई. टीम इंडिया को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए इस टेस्ट में तीसरे ही दिन पारी और 32 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी. भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने 408 रन जोड़े. भारत की दूसरी पारी 34.1 ओवर में सिर्फ 131 रन पर सिमट गई.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।