शाजापुर। कालापीपल विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम खोकरा कला में स्कूल जाने वाले रास्ते में कीचड़ से बच्चे परेशान पूरा मामला इस प्रकार है ग्राम छापरी रोड़ पर शासकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय भवन सन 2006 से नवीन भवन में नवीन प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहा है यहां पर बच्चों के आने-जाने के रास्ते में हमेशा कीचड़ पानी भरा रहता है उसी के कारण आने-जाने में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है इसी को लेकर विद्यालय संचालक राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया हमारे स्कूल में आने-जाने के रास्ते में पानी एवं कीचड़ भरा रहता है इस वजह से बच्चे परेशान होते हैं इसकी शिकायत हमने कई बार हमारे उच्च अधिकारियों को कर चुके हैं लेकिन अभी तक हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई और इस विषय में हमने जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करा चुके हैं लेकिन इस और किसी का ध्यान नहीं है रास्ते में गंदा पानी कीचड़ होने के कारण स्कूल में आने वाले बच्चों के कई बार ड्रेस खराब हो जाती है जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है और साथ ही शिक्षक राजेश शर्मा ने बताया हमारे विद्यालय 1 से 5 तक कक्षा लगती है जिसमें मात्र एक ही शिक्षक है इसके लिए भी हमने उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है वही ग्राम पंचायत के पांच राजेश राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया हम हम यहां चाहते हैं कि मेंन रोड से स्कूल तक का रोड बना दिया जाए अन्यथा इस स्कूल को बंद कर दिया जाए इस स्कूल में छोटे-छोटे ननिहाल पढ़ने के लिए आते हैं वहीं सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो इनको स्कूल आना खतरे से खाली नहीं स्कूल के रोड के लिए कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन इसके कोई सुनवाई नहीं हो रही है हम यही चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस रोड का निर्माण कर दिया जाए ताकि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो।


