कृषि पंप की लोड संबंधी शिकायतों का हो रहा त्वरित निराकरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

तेंदूखेड़ा – मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड गाडरवारा उपसंभाग 2 के सहायक अभियंता अभियंता वी के सोनी द्वारा जानकारी दी गई कि कार्य योजना के अंतर्गत लगभग 1800 नए पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें मिड स्पेन पोल, रोड क्रॉसिंग में एच बीम पोल, टूटे तिरछे पोलो को बदलने का कार्य द्रुत गति से किया जा रहा है। एक साथ संभाग में सभी वितरण केंद्रों में कार्य चल रहें हैं। ताकि उपभोक्ताओं को खासकर कृषक उपभोक्ताओं को निर्बाध उच्च गुणवत्ता पूर्ण बिजली मिल सके।कृषक बंधुओ से अपेक्षा है कि उक्त कार्यों को करने में विद्युत विभाग को सहयोग प्रदान करें, जिससे कार्यों को करने में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो। विभाग स्तर पर पिछले एक वर्ष से कृषक उपभोक्ताओं के पंपों का भार उपभोक्ताओं या उनके प्रतिनिधि के सामने चेक किया गया था। इसका संपूर्ण डाटा डिजिटल ऐप के माध्यम से संरक्षित किया गया है। उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी के मैसेज मोबाइल पर भेजे गए थे। जिन उपभोक्ताओं द्वारा 1912 कॉल सेंटर पर या संबंधित वितरण केंद्र में आपत्ति दर्ज कराई थी उनके कृषि पंपों के भार स्वयं की उपस्थिति में पुनः चेक किए गए हैं। जिन कृषक बंधुओं को अभी भी आपत्ति/शंका का है वह अपनी शिकायत 1912 कॉल सेंटर या वितरण केंद्र में दर्ज कर सकते हैं। उनकी आपत्ति / शंका का निराकरण स्वयं उनकी उपस्थिति में निदान किया जावेगा। संवाददाता- अमित खरे तेंदूखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?