गौरझामर/किसानो को नहर से पानी नही मिलने से भारी आक्रोश,,,  मुख्य पक्की नहर शोपीश बनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गौरझामर /देहार नदी पर बने विशाल सूरजपुरा बांध का पानी सिचाई विभाग व्दारा किसानो को पक्की  बनाई गई नहर के माध्यम से सप्लाई नही करने से नन्ही बरकौटी के करीब चार सौ से ज्यादा किसान परेशान हैं बता दे की केसली विकास खंड के अंतर्गत आने वाले सूरजपुरा बांध नहर परियोजना की नहर जून महिने मे बनकर तैयार हो चुकी हैं लेकिन सिचाई विभाग की कथित लापरवाही मनमानी के चलते किसानो के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है किसानो ने हमारे संवाददाता को बताया है की सूरजपुरा बांध की पक्की नहर छै महिना पहले जून मे नन्ही बरकोटी तक बन चुकी है लेकिन सम्बन्धित अधिकारियो   व जबाबदारो व्दारा किसानो के हितो को दर किनार कर बांध के बहुमूल्य पानी को कच्ची पुरानी नहर मे छोडा जा रहा है जिससे वह व्यर्थ नदी नालो मे बह रहा है किसानो का कहना है की उन्हे रवि फसल की बौनी के लिये पानी की सख्त आवश्यकता है यदि बांध का पानी उन्हे समय पर  उपलब्ध नही होता है तो वह रवि की गेहूं चना मसूर बटरा आदि की फसले नही बो पायेगे परिणाम स्वरुप उनके खेत इस साल खाली पडे रहेगे एक तो किसान वैसे ही कर्ज डूबा हुआ परेशान हाल  हैं ऊपर से सिचाई विभाग की मनमानी से वह आगामी फसल के लिए नहर के पानी को तरस रहा है किसानो ने  तल्ख़ लहजे मे अपनी बेजा परेशानी को बयां करते हुए समस्या के निदान के अभाव मे आंदोलन की चेतावनी दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?