गौरझामर ।नगर मे हर्ष ,मुख्य मंत्री व विधायक को दी बधाई व शुभकामनाये बुंदेल खंड के हृदय सागर जिले की सबसे बड़ी पंचायत गौरझामर को मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा डा,मोहन यादव व्दारा सोमवार को सागर मे नगर
परिषद की बनाने की घोषणा करते हुए नगर विकास की इबारत लिख दी गौरझामर को नगर परिषद बनाने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह घोषणा क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।
इस घोषणा के बाद गौरझामर के नागरिको में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्हें उम्मीद है कि नगर परिषद के गठन से उनके क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी और उन्हें बेहतर जीवनोपयोगी मूल भूत व सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए गौरझामर के निवासियों ने कहा कि यह घोषणा क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के गठन से उनके क्षेत्र में स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सुविधाओं में सुधार होगा।
इस अवसर पर गौरझामर की पूर्व सरपंच एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमति जनकरानी गौंड सरपंच बवीता विश्वकर्मा पूर्व जनपद सदस्य नीलिमा करण ,ऋषभ साहू , पवन लोधी सिलारपुर जनपद सदस्य ,वार्ड नंबर 7 की पूर्व पंच श्रीमति सुधा रानी कुंदन लाल चौरसिया पत्रकार ,संजय बरोदया ,सौरभ जैन ,एडवोकेड सीमा जैन सत्यवती लोधी ,रितु चौरसिया ,मोती गौंड विजय भारिल अशोक पटेल दीपक चढार लीलाधर साहू अखिलेश जैन डा,वीरेंदलोधी रितेश गुरूपरसु पटैल महेन्दपटैल संतोष शर्मा राजा रैकवार रविदलोधीभाटिया सहित हजारो की संख्या मे लोगो ने अपार हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं क्षेत्र के लाडले विधायक बृजबिहारी पटेरिया जी का धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया है इस अवसर पर जिला सदस्य ने कहा कि सरकार का यह निर्णय जिला व क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के गठन से गौरझामर के निवासियों को बेहतर जीवन सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
इस घोषणा के बाद गौरझामर के निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्हें उम्मीद है नगर परिषद के गठन से उनके क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी और उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।


