चाचौड़ा चंपावती धाम में बिराजेंगे गिर्राजधरण मंदिर का हुआ भूमि पूजन चाचौड़ा से संवाददाता चंद्र मोहन नामदेव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


  चाचौड़ा ,चंपावती में बनने जा रहा है भगवान गिरिराजधरण का मंदिर चाचौड़ा के समस्त धर्म प्रेमी बंधुओ ने भगवान गिरिराज जी का मंदिर बनाने के लिए चाचौड़ा के बागबागेश्वर धाम पर मंदिर का भूमि पूजन किया इससे कुछ दिन पहले सभी नगर वासियों ने एक मीटिंग कर भगवान श्री गिर्राज जी महाराज का मंदिर बनाने का निर्णय लिया इसमें परिक्रमा समिति के सभी सदस्य एवं चाचौड़ा के सभी नगर वासी उपस्थित हुए थे और यह निर्णय लिया गया था कि जिस प्रकार भगवान श्री गिरिराज जी की परिक्रमा की जाती है इस प्रकार चाचौड़ा के परिक्रमा भी ली जाती है तो यहां पर भी भगवान श्री गिरिराज जी का मंदिर बनना चाहिए और सभी ने इसका समर्थन किया आज दिनांक 21 /11/ 2024 को मंदिर निर्माण के लिए मंदिर का भूमि पूजन किया गया भूमि पूजन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अर्चना दीपक सिंह चौहान ( बल्लू भैया )काला पहाड़ के हाथों से कराया गया इस समय नगर के सभी नगरवासी शामिल हुए बागबागेश्वर धाम आश्रम के महंत दीनबंधु दास जी,श्री बालक दास जी महाराज, बागेश्वर के पुजारी विवेक शर्मा,भक्ति माली मंदिर के पुजारी श्री लक्ष्मीकांत जी महाराज, प्रदीप सिंह ठेकेदार, कल्लू शर्मा,अशोक सिंह राजपूत ,भीम सिंह कुशवाह,अशोक माली, फूल सिंह राजपूत ,दिलीप पंडित जी, रोशन चौकसे, मुकेश मेहरा ,रमेश माली,कल्लू पटेल,गोलू शर्मा, गोविंद लोधा, ललित मैथिली आदि नगर वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?