चाचौड़ा -बीनागंज -शिक्षा केंद्र बीनागंज के कई शिक्षकों को नहीं हुआ डी ए एरियर का भुगतना
शनिवार को मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता भारतीय मजदूर संघ के श्रमिक सम्पर्क अभियान के तहत बीनागंज संकुल केंद्र के शिक्षकों से सम्पर्क करने पहुंचे ओर उनकी समस्याओं को जाना । इस दौरान कई पीड़ित शिक्षकों ने अपनी समस्याओं से राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। कुछ शिक्षकों ने बताया कि अभी तक पुराने डी ए एरियर राशी का भुगतान हमें नहीं हुआ। 12 वर्ष की क्रमोन्नति भी वापिस कर दी है । हमारी कोई सुनने बाला नहीं है। आपसे अनुरोध है कि हमारी समस्याओं को हल करवाने की कोशिश करें। एवं पुरानी पेंशन एवं क्रमोन्नतभी लागू करने की मांग की संपर्क अभियान में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला संयोजक कृष्ण गोपाल मीना, मोहन प्रसाद पालीवाल,जय प्रकाश शर्मा, अजय कुमार श्रीवास्तव, कोमल प्रसाद शर्मा, चंद्रपाल श्रीवास्तव, गजराज सिंह आदि मौजूद थे।चाचौड़ा संवाददाता चंद्र मोहन नामदेव



