कपल को गांजा केस में फंसाने की धमकी मामले में गिरी गाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कुल व्यूज़1

जबलपुर IG प्रमोद वर्मा ने सिवनी के TI समेत 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड – CSP, Addl. SP की जांच जारी

सिवनी। कपल को गांजा केस में फंसाने की धमकी मामले में आखिरकार बड़ी गाज गिर गई है। होटल वाले वायरल वीडियो और CCTV फुटेज ने पुलिस की पूरी पोल खोल दी थी, जिसके बाद अब जबलपुर रेंज के IG प्रमोद वर्मा ने सख्त एक्शन लिया है।

TI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड –

IG प्रमोद वर्मा ने सिवनी के TI समेत 4 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों पर कपल को झूठे गांजा केस में फंसाने की धमकी देने और दबाव बनाने का गंभीर आरोप है।

CSP, Addl. SP की जांच जारी –

इस मामले में अभी जांच खत्म नहीं हुई है। CSP और Addl. SP की भूमिका की भी जांच जारी है। छिंदवाड़ा DIG राकेश सिंह पहले ही SDOP चंचलेश मरकाम और ASP दीपक मिश्रा के बयान ले चुके हैं। अब जांच का दायरा और बढ़ता जा रहा है।

CCTV ने खोली थी पोल –

बता दें कि होटल के CCTV वीडियो वायरल होने के बाद ही यह पूरा मामला सामने आया था। वीडियो में पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे।

अब तक आम आदमी देता था बयान, अब पुलिस दे रही है बयान –

सिवनी में आज नजारा उल्टा है। जो पुलिस अब तक दूसरों के बयान लेती थी, वही पुलिस अब DIG और IG के सामने अपने बयान दे रही है।

सिवनी में मचा हड़कंप, पुलिस महकमे में दहशत –

TI समेत 4 के सस्पेंड होने के बाद सिवनी पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अन्य पुलिसकर्मियों में भी दहशत का माहौल है।

जनता कह रही है – “अब तो इंसाफ होगा” –

सिवनी की जनता कह रही है कि IG साहब ने सही किया। अगर वर्दी का गलत इस्तेमाल होगा तो अब कार्रवाई तय है।

आगे CSP और Addl. SP की जांच में क्या निकलता है, इस पर पूरे प्रदेश की नजर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *