मालथौन। जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सम्मान तभी सार्थक है, जब वह किसी जरूरतमंद के जीवन में उपयोगी साबित हो और समाज के काम आए। इसी सोच के साथ पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने ‘सम्मान जो समाज के काम आये’ का संकल्प लिया है। इस संकल्प के अंतर्गत माल्यार्पण और गुलदस्तों के स्थान पर ऐसी सामग्री भेंट करने की पहल की गई है, जिसका उपयोग विद्यार्थियों और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में हो सके। इसी क्रम में मालथौन क्षेत्र के शासकीय माध्यमिक विद्यालय धौरई खास एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय सीपुर खास में आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं और महिलाओं को उपयोगी सामग्री वितरित की गई। दोनों विद्यालयों में कुल 300 बच्चों को सामग्री पैकेट, 150 महिलाओं को साड़ी एवं कंबल तथा 20 बच्चों को स्वेटर प्रदान किए गए।

श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि इस संकल्प के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों में मिलने वाले सम्मान को समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जहां भी जाते हैं, वहां लोग उनके लिए फूल-मालाएं और गुलदस्ते लेकर आते हैं, लेकिन उन्होंने आग्रह किया है कि इसके स्थान पर बच्चों के लिए ड्रेस, टिफिन, कॉपी, पेन, बैग, पेंसिल, टेबल, कंबल और अन्य उपयोगी सामग्री भेंट की जाए। इस तरह एकत्रित होने वाली सामग्री को जरूरतमंद विद्यार्थियों और परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि सम्मान की परंपरा समाजसेवा से जुड़ सके और उसका लाभ सीधे लोगों को मिले।
उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने मालथौन क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य कराए हैं। वे स्वयं भी क्षेत्र में कई बार भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल हुई हैं। यहां सड़क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों के माध्यम से सुविधाओं का विस्तार हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने विशेष प्रयास किए हैं। स्कूल और कॉलेज खुलवाने से लेकर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने तक लगातार काम किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को साइकिल की सुविधा, स्कूल ड्रेस के लिए शासन की ओर से मिलने वाली राशि और अन्य शैक्षणिक योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।
श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा जीवन में आगे बढ़ने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से मिलने वाली सुविधाओं का पूरा लाभ उठाते हुए सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें। बेटियां और बेटे समान रूप से शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार करें। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे डॉक्टर, कलेक्टर, इंजीनियर और अन्य बड़े पदों पर पहुंचकर अपने परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि आज विद्यार्थियों के सामने आगे बढ़ने के अनेक अवसर हैं, जरूरत केवल मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की है।
कार्यक्रम में जयंत सिंह बुंदेला, रावराजा राजपूत, अरविंद लोधी, रामकुमार बघेल, पुष्पेंद्र तोमर, मालती अहिरवार, वीरसिंह यादव, प्रदीप पटेरिया, भीकम यादव, अजीत राय, गिन्नी राजा, भगवान सिंह यादव, शंभू दयाल मिश्रा, शंकर सिंह राजपूत, अशोक यादव, पुष्पेंद्र परिहार, जितेंद्र कुशवाहा, रमन यादव, रानी बुंदेला, भानसिंह बुंदेला, सविता सेन, मलखान सिंह, नंदराम कुशवाहा, रामेश्वर यादव, गोलू राय, राघवेंद्र यादव, जाहर सिंह लोधी, हम्मीर सिंह, ध्रुव, इंदु शर्मा, सूरत सिंह यादव, अभिषेक तिवारी, सोनू बुंदेला, दयाराम बंजारा, लालू बंजारा, लक्ष्मण सिंह, रतन बंजारा, गब्बर बंजारा, कैलाश बंजारा, लाडले बंजारा, गोफल चढ़ार, विजय बंजारा, रामसिंह नायक, रतन नायक, कोमल बंजारा, कल्लू बंजारा, मनी बंजारा, कनी बंजारा, शिवलाल चढ़ार, कल्लू नायक, नन्हा नायक, चतरा नायक, परसा नायक, रतना नायक, अलक कुशवाहा, भागीरथ कुशवाहा, छरमा नायक, कोमल नायक, मोतीलाल, श्रेयांश जैन, अभिषेक नामदेव, भावना सोनी, मिथिला अहिरवार, शंकर दयाल सोनी एवं नरेंद्र तिवारी सहित दोनों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।







