तेंदूखेड़ा ।नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का तेंदूखेड़ा में किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

तेंदूखेड़ा। तेंदूखेड़ा के रेस्ट हाऊस में रविवार को सम्मान समारोह किया गया। इसमें जिला पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई दी। क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल मुलायम ने सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए संगठन के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षओ को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष हमारे संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। संगठन ने आप सभी को जो जिम्मेदारी दी है आप सभी को पार्टी की मंशा के अनुसार कार्य करना है। जिसमें चांवरपाठा मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र पटेल, तेंदूखेड़ा मंडल अध्यक्ष नितीश दुबे सोनू महाराज ,सिहोरा मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह मोनू कौरव, चौगान मंडल अध्यक्ष सीमांत राजपूत, कौड़ियां मंडल अध्यक्ष ईश्वर गुर्जर,सभी नव मनोनीत  अध्यक्षों को तेंदूखेड़ा नगर परिषद अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने फूल माला से सम्मानित कर पार्टी लिए समर्पित होकर जी जान से मेहनत कर  मंडल को मजबूती प्रदान करने का अनुरोध किया गया। इस दौरान तेंदूखेड़ा नगर परिषद अध्यक्ष विष्णु शर्मा,भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल कौरव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरि प्रताप ममार, विधानसभा संयोजक रमाकांत शर्मा, जिला महामंत्री हरि गोविंद पटेल ,नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डालचंद पटेल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजीव अग्रवाल ,दीवान अर्जुन सिंह, शिवदयाल खेरोनिया, जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र गंगोलिया, पुरसोत्तम पटेल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बंदना पटेल, पार्षद रूपम विश्वकर्मा मनखेड़ी वाले, राजेंद्र पाली डब्ल कोरी लीलाधर कुशवाहा वीरेंद्र स्वदेशी,रामकुमार ठाकुर, प्रदीप राय, जनपद सदस्य देवराज कश्यप, रोहित मिश्रा बिलहरा, मुकेश वाजपेई, नीलेश पटेल,छोटू श्रीवास्तव, मनीष चौबे , एडवोकेट गगन अग्रवाल, गोलू अग्रवाल,पंकज अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष उदित शर्मा, चंद्रशेखर पटेल, तुलसीराम कोरी, संतोष पटेल, सुजीत दुबे,शोभरन राजपूत,प्रशांत पटेल, प्रशांत घोशी,विनोद कीर,सतीष साहू, विकास पटेल,टीकाराम कुशवाहा मौजूद रहे मंच संचालन महीष मोदी ने कियासंवाददाता- अमित खरे तेंदूखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।