तेंदूखेड़ा ।मनकापुर में हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

तेंदूखेड़ा । शासकीय माध्यमिक शाला मनकापुर  में प्रवेशोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र गंगोलिया विशेष अतिथि के रूप में चांवरपाठा मंडल अध्यक्ष सोनू दुबे उपस्थित रहे, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक राजेश गंगोलिय एवं उप सरपंच राजू धानक, संदीप गंगोलिया, बसंत पटेल जीआरएस ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों को पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  श्री गंगोलिया ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व एवं अनुशासन के प्रति जागरूक किया। श्री दुबे  ने विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम एवं अनुशासनप्रिय वातावरण की सराहना की और विद्यार्थियों को मेहनत करनी चाहिएसंवाददाता अमित खरे तेंदूखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?