
तेंदूखेड़ा – मंगलवार को प्रसिद्ध बरमान घाट पर मां शंकरी फाउंडेशन के तत्वाधान में बरमान घाट में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल मुलायम भैया ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत मां नर्मदा की पूजन अर्चन से की गई विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने कहा हम सब मिलकर माँ नर्मदा की स्वच्छता और संरक्षण के इस अभियान को आगे बढ़ाएँ। यह पवित्र मां नर्मदा हमारे जीवन की धारा है, और इसकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है मां शंकरी फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वच्छता अभियान में सभी मां शंकरी फाउंडेशन के युवाओं ने मां नर्मदा जी के रेत घाट में साफ सफाई की। मां नर्मदा शंकरी फाउंडेशन अमित पटेल ने कहा इस तरह के प्रयास से न केवल हमारे घाट स्वच्छ होते हैं, बल्कि यह स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जन-जन तक पहुँचता है। आइए, हम सब मिलकर माँ नर्मदा की स्वच्छता और संरक्षण के इस अभियान को आगे बढ़ाएँ। यह पवित्र नदी हमारे जीवन की धारा है, और इसकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।नर्मदा नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखने के लिये कृत.संकल्पित है। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के दर्शन मात्र से ही पुण्य-लाभ प्राप्त होता है। नर्मदा प्रदेश की जीवन रेखा है। हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि नर्मदा की स्वच्छता बनाये रखने के लिये काम करें। सफाई अभियान कर ये युवा लोगों को संदेश देते हैं कि नर्मदा को स्वच्छ एवं निर्मल रखें और गंदगी ना फैलाएं.उन्होंने कहा कि इस धरती की अनुपम धरोहर नर्मदा है जो पूरे मध्यप्रदेश व भारत की जीवनदायिनी कहलाती है जिसके जल को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। यह हमारे अध्यात्म एवं सांस्कृतिक पर्वों का प्रतीक है।संवाददाता अमित खरे तेंदूखेड़ा

