

तेंदूखेड़ा – मां नर्मदा क्रिकेट टूर्नामेंट का क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल मुलायम भैया ने फीता काटकर शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की । इस मौके पर विधायक ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांव क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होने से युवाओं को अपने प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को हौसला अफजाई भी की। क्लब के सदस्यों ने बताया कि टूर्नामेंट मे एक दर्जन से अधिक टीमें भाग ले रही है। विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय किया। उन्होंने कहा कि ज्यादातर प्रतिभाएं ग्रामीण क्षेत्रों से ही निकल कर आगे आ रही हैं। यह काबिले तारीफ है। निश्चित ही ग्रामीण क्षेत्रों के युवा कड़ी मेहनत कर अपने मुकाम को हासिल कर रहे हैं। इस अवसर पर विधायक के अलावा तेंदूखेड़ा नगर परिषद अध्यक्ष विष्णु शर्मा, नगरपरिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डालचंद पटेल, महीष मोदी,तेंदूखेड़ा मंडल अध्यक्ष सोनू दुबे, प्रदीप राय, पार्षद लीलाधर कुशवाहा,डब्बल कोरी, गुड्डू ठाकुर, राजेंद्र पाली,तेंदूखेड़ा युवा मोर्चा अध्यक्ष उदित शर्मा, सुजीत दुबे, सतीश दुबे सहित खेलप्रेमी मौजूद थे।संवाददाता अमित खरे तेंदूखेड़ा

