
दमोंह /नये वर्ष के आगमन पूर्व एवं वर्ष केअंतिम पाखवाड़े मे शाखा की बैठक , शाखा बरिष्ठ सम्मानीय अतिवीर् नेम कुमार सराफ जी के सौजन्य से उनके ग्राम मैली मे हुई, बैठक का स्वरूप पूरे दिन का रहा, सर्व प्रथम सभी लोग ने 9.30 बजे सुबह कीर्ति स्तंभ के पास एकत्रित होकर पोहा जलेबी का स्वल्पाहार कर एक साथ जुझार ग्राम पहुँच कर जिनालय मे महावीर वंदना कर भगवान् नेमिनाथ जी के दर्शन किये, भक्ताम्मर पाठ का भक्ति पूर्वक सामूहिक पठन पाठन किया, बाद मे शानदार चाय- कॉफी ग्रहण कर वहाँ के मिडिल स्कूल मे सभी बच्चो को इंटर नेशनल भक्ताम्मर हीलिंग ग्रुप द्वारा प्रदत्त नवीन वस्त्र (ड्रेशो), तथा वीर संजय डबुल्या (अरिहंत ट्रेडर्स/मार्ट) द्वारा बच्चो के मोजे एवं इनर वितरित किये,।शाला समिति एवं ग्रामीण जनो ने कार्य क्रम को पूरे मनोभाव से खूब सराहा, उसके बाद सभी वीर बंधु मैली ग्राम पहुँचे जहाँ वीर नेमकुमार जी ने गरम गरम सिंघाणे का हौरा चटनी के साथ की व्यवस्था की, उसके बाद शाखा अध्यक्ष वीर ऋषभ (खडेरी) की अध्यक्षता मे बैठक अयोजित हुई, सर्व प्रथम शाखा मंत्री वीर संतोष जैन ने पूर्व बैठक का वाचन कर संक्षिप्त समीक्षा कर बैठक प्रारम्भ की प्रस्तावित सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई, उसी के साथ शानदार गोष्ठी जिसमे वीर डॉ एल सी जैन, की आध्यात्मिक एवं जीवन जीने की कला पर सैर शायरी, एवम ऋषभ (स्टेशन मास्टर) राजकुमार जैन, अखिलेश पंडित जी, राजीव जैन एवं पारस जैन के मधुर गीत, एवं वीर भरत जैन के योगा पर, ललित जैन, मोती लाल गोयल जी एवं डॉ जे के जैन एवं के पी जैन ने आचार्य श्री एवं अर्हम योग के माध्यम से स्वस्थ रहने की कला पर उद्बोधन दिये, वीर के सी जैन एवं यू सी जैन साब ने अपने मनोरंजन पूर्ण कविताओं से कार्य क्रम में चार चाँद लगा दिये,सभी वरिष्ठ जनों ने अपने अपने अनुभव बांटे, तथा भूतकाल को भुला कर भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान को सुंदर बनाने हेतु प्रशनन्ता पूर्वक,धर्म ध्यान करते हुए मौज,मस्ती पूर्वक खुश रह कर अपने बुढ़ापे का आनंद लें, ऐसी भावना के साथ गोष्ठी मे उद्बोधन हुए।कार्य क्रम का संचालन वीर संतोष जैन ने किया,उपरांत अभय जैन जी के जन्मदिन को उत्तम गीत एवं संगीत के साथ हर्षित भाव से सभी ने उन्हें शुभकामनायें प्रेषित कर *उत्तम स्वादिष्ट दाल बाटी* का मनमोहक लुप्त उठाया, बाद में मैली ग्राम के स्कूल के सभी बच्चो को ड्रेस वितरण की गई,मैली ग्राम की शाला समिति , बच्चे एवं सभी लोगों ने खुश होकर सभी का तिलक बंदन किया, ऐसी बैठक से आंनदित हो शाखा कोषाध्यक्ष वीर डॉ जे के जैन ने अगली बैठक करने हेतु अभी से आमंत्रित किया,अंत में पुन: चाय कॉफी के बाद, वीर डॉ एल सी जैन ने बैठक मे उपस्थित सभी वीर बंधु एवं ऐसी बैठक आयोजक वीर नेम कुमार जी एवं अभय भैया जी तथा उनके परिवार जन द्वारा की गई सुंदर व्यवस्था का आभार प्रकट कर अरिहंत बंदना के बाद बैठक/गोष्ठी पूर्ण कर शाम को सभी वीर जनों ने प्रस्थान कियादमोंह ब्यूरों चीफ/अर्जुन सिंह लोधी

