देवरी ।अपराधीयों द्वारा दमोह सांसद  एवं भाजपा की छवि धूमिल करने से आक्रोशित सेकड़ो भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

देवरी – सागर जिले के देवरी तहसील मैं एक नया मामला देखने मिला जहाँ पर दमोह सांसद की एवं भाजपा की छवि धूमिल करने के मामले में भाजपा देवरी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा दिन गुरुवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार देवरी  को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा जिसमे मांग की गई  कि आवेदक वीरेन्द्र सिंह लोधी सेमराखेडी देवरी जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 7 से निर्वाचित जनपद सदस्य है साथ ही भाजपा का एक सक्रिय कार्यकर्ता है विगत 12 फरवरी 25 को गांव के पप्पू उर्फ वृंदावन लोधी निवासी सेमराखेडी का शहर के आदतन अपराधी गुटी खान भाई फिरोज खान निवासी गांधी वार्ड देवरी ‌द्वारा सट्टा कारोबार का संचालन करते है स‌ट्टा के लेकर विवाद हो गया था चूकि जिनके विरुद्ध देवरी थाना में अनेक अपराध पंजीबद्ध है साथ ही जिला बदर की कार्रवाही भी की जा चुकी है दोनो एक शहर के सट्टा माफिया है जिनका 12 फरवरी को पप्पू उर्फ वृंदावन लोधी से विवाद हो गया जिसमे गुटी खान भाई फिरोज खान एवं साथियों ने वृंदावन के साथ जमकर मारपीट कर दी थी जिसकी देवरी थाने में रिपोर्ट दर्ज है रिपोर्ट में देवरी पुलिस ने विवाद का कारण छुपाया साथ ही मामला एक पक्षीय होने के बावजूद काउंटर मामला दर्ज किया गया रिपोर्ट दर्ज के बाद आदतन अपराधी गुटी खान, फिरोज खान अपने साथियो को लेकर मनगढंत कहानी एवं अनर्गल आरोप लगाकर सागर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में सांसद महोदय राहुल सिंह जी एवं भाजपा को बदनाम कर अपनी कार्यशैली को छुपाने का प्रयास किया गया। घटना की निष्पक्ष जांच कर अपराधी किस्म के लोगो एवं अवैध कारोबार करने के खिलाफ सख्त कार्रवाही करने की कृपा करे।
ज्ञापन में सांसद  राहुल लोधी एवं भाजपा को बदनाम कर अपनी कार्य शैली को छुपाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर अपराधी किस के लोग एवं अवैध कारोबार करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मण सिंह लोधी पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, वीरेंद्र लोधी जनपद सदस्य,राजा लोधी पूर्व सरपंच,लोधी क्षेत्रीय समाज के अध्यक्ष कमलेश लोधी, पार्षद दामोदर लोधी ,राजेंद्र लोधी, रामकृष्ण लोधी,सहित बड़ी संख्या में लोधी समाज लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।