देवरी ।मध्यप्रदेश विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हुआ देवरी आगमन पूर्व मंत्री हर्ष यादव जी के नेतृत्व जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

देवरी -मध्यप्रदेश सरकार के विपक्ष के नेता उमंग सिंघार गुरुवार को रात्रि देवरी प्रवास पर रहे जहाँ दमोह से होते हुए देवरीविधानसभा के झमारा व रमखिरिया पहुचे जहाँ अनुसूचित जनजाति वर्गों के लोगो से मुलाक़ात कर उनकी समस्या सुन भाजपा सरकार पर आदिवासीवर्गों पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां विजली पानी आदि शासन कि कोई योजना नहीं मिल रही सरकार सिर्फ दिखावा करती है उन सभी कि मांग को लिखित रूप से लेकर विधानसभा मे बात रखने का सभी को आश्वासन दिया वही महाराजपुर पहुंचने पर देवरी ब्लॉक अध्यक्ष आशीष बाबा राजोरिया ने सेकड़ो कि संख्या मे गाजे बाजे फूल माला श्री फल के साथ भव्य स्वागत किया वही देवरी  नगर आगमन पर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने नगरपालिका तिराहा पर फूल माला से अपनी टीम के साथ स्वागत किया तो वही देवरी के कांग्रेस नेता शुभम मिश्रा ने अपनी होटल पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया नेता प्रतिपक्ष के काफ़ले के साथ सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ एवं प्रशासन के बाहनो का काफला रहा l

पटेल वार्ड पार्षद ने  मध्यप्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष का किया भव्य स्वागत, दिया ज्ञापन

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी के देवरी विधानसभा आगमन पर पूर्व मंत्री हर्ष यादव जी के नेतृत्व में सेकड़ो जगह स्वागत कार्यक्रम रखे गए थे जिसमे पटेल वार्ड पार्षद त्रिवेंद्र जाट की  तरफ से  वार्ड बासियो ने फूल माला,आतिश बाजी कर,फूल बर्षा करके भव्य स्वागत किया गया जिस दौरान पार्षद ने मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिघार को पटेल वार्ड देवरी की ढेर सारी समस्याओ को लेकर मौखिक रूप से अवगत कराकर व्यथा सुनाई एवं उनसे वार्ड विकास मे हो रही समस्याओ एवं भेदभाव को लेकर सहयोग करने का निवेदन कर वार्ड की सभी समस्याओ को लेकर वार्ड बासियो मित्र मण्डली के साथ लिखित ज्ञापन दिया जिसमे उमंग सिंघार ने भी पूणरूप से आश्वासन दिया कि पटेल वार्ड पर विशेष ध्यान देने भोपाल के बरिष्ठ अधिकारियों से बात करूंगा एवं पटेल वार्ड की अन्य नगरीय प्रशासन विभाग अधिकारीयों सम्बंधित समस्याओं को लेकर विधानसभा में याचिका भी लगाऊंगा  पटेल वार्ड के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष का काफला  रेस्ट हॉउसपंहुचा जहा देवरी कांग्रेस के बरिष्ठ नेता संजय ब्रजपुरिया सुरेंद्र सींग राजपूत  आँचल आठया पवन लोधी अंकुर नायक के नेतृत्व मे सेकड़ो  कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ के दुबारा  नेता प्रतिपक्ष का भव्य स्वागत किया गया
इस दौरान  सतीश राजोरिया सुख देव अरेले राजू दीक्षित ब्रजभान पटेल पवन लोधी रविंद्र लोधी सचिन नामदेव संतोष जाट भीकम जाट धर्मेंद्र साहू बिट्टू सोनी आदि कांग्रेस के बरिष्ठ नेतागण एवं युबा कांग्रेस के लोग शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।