

देवास पीपलरावां। टीआई कमलसिंह गेहलोत ने शांति समिति की बैठक ली। होलिका दहन स्थल, गेर व फागयात्रा का समय व रूट के साथ रमजान के आयोजन तथा नमाज की जानकारी ली।शांति सद्भाव से त्योहार मनाने की बात कही। सदस्यों ने बैठक में नगर परिषद के प्रशासनिक प्रतिनिधि की अनुपस्थिति जन चर्चा का विषय बनी रही वही नगर परिषद के प्रशासनिक अधिकारी अध्यक्ष या पार्षद गणों की उपस्थिति सुनिश्चित होने की मांग की। वही शांति समिति सदस्य गणों ने थाना प्रभारी से नगर में अग्निशमन यंत्र नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई । इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्षद्वय प्रभुशंकर राठौर, भूपेंद्र नागर, अरुण नाहर, छगनलाल गुप्ता, यशवंत नेहरू, जगदीश पाटीदार, अशोक राठौर, महेंद्र जोशी, मोनू भावसार, शेषनारायण नाहर,शाक़िर पठान, नौशाद मंसूरी, सिकंदर मंसूरी, राहुल कुशवाह आदि मौजूद थे। आभार एसआई विजेन्द्रसिंह सोलंकी ने माना।

