देवास पीपलरावां । राधा कृष्ण मंदिर भावसार गली में रविवार की शाम को फाग उत्सव का आयोजन किया गया। साथ ही खाटूश्यामजी की पंडित सत्यनारायण जोशी ने जोत भी जलाई। वृंदावन धाम से पधारे भजन गायक अनिरुद्ध रामानुज दास के भजनों पर जमकर थिरके श्रद्धालु। स्थानीय भजन गायक योगेश कारपेंटर,धर्मेंद्र मेहता तथा घनश्याम नाहर ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। फाग उत्सव के दौरान जमकर रंग गुलाल उडा़ए गए तथा एक दूसरे को रंग लगाया। शास्त्रीय संगीतकार प्रवीण जोशी ने भी फाग के गीत गाए। कार्यक्रम का संचालन निखिल खत्री तथा आभार राहुल भावसार ने माना। इस अवसर पर विरेंद्र सेंधव,कमलेश बैरागी, धर्मेंद्र पांचाल,जनार्दन सोनी, राहुल नाहर,सुरेश नेहरू, संतोष पटवा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।



