देवास ।सीएम का दौरा तय कलेक्टर  एसपी ने किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं



देवास पीपलरावां। नगर में आगामी 10 फरवरी को मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कलेक्टर ऋतुराज सिंह व एसपी पुनीत गेहलोत ने दौरा किया। कलेक्टर ने सभा स्थल के लिए उपमंडी परिसर के पीछे की जगह का चयन किया। इस दौरान अधिकारियों ने पार्किंग, मंच, हेलीपेड, सुरक्षा, यातायात सहित अन्य व्यवस्थाओं   को लेकर विचार विमर्श किया। सीएमओ विष्णुप्रसाद देवड़ा को दस दस अस्थाई  टॉयलेट बनवाने तथा तैयारियों को लेकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा लाडली बहना को वन क्लिक से किश्त वितरण व गैस कनेक्शन वितरण आगामी सोमवार को आयोजित होगा। जिसमें देवास सहित अन्य जिलों से करीब पांच सौ बसों से हितग्राही आएंगे।जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति,एसडीएम प्रियंका मिमरोट, एसडीओपी दीपा मांडवे, पीडब्लूडी एसडीओ भगवत महाजन, नायब तहसीलदार लखन सोनानिया, टीआई कमलसिंह गहलोत,पटवारी सतपालसिंह व पत्रकार गण मौजूद रहे । वही निरीक्षण के दौरान
नगर के रामकृष्ण नाहर, धर्मेन्द्र नाहर सहित घिचलाय रोड के रहवासियों ने कलेक्टर को अपने घरो के आसपास लगी मांस की दुकानों को हटवाने की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर ऋतुराज सिंह द्वारा उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?