धामनोद।पुलिस अधिकारी बोले बसों पर  पथराव रोकना आपकी जिम्मेदारी भी  गणपति घाट की नई सड़क पर बसों पर दो बार हो चुका पथराव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

धामनोद ।राऊ खलघाट फोरलेन के 9 किलोमीटर की नई सड़क पर बसों पर दो बार पथराव की घटना के बाद रविवार 1बजे धामनोद ओर महेश्वर थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचे वहां आसपास के गांवों में जाकर लोगों को समझाइश दी इसके अलावा नई सड़क से लगे ढाबे गुमटियां वालो को सतर्क रहने की सलाह दी  गणपति घाट की नई सड़क पर 30नवंबर से यातायात  शुरू हुआ  लेकिन4दिसंबर को ओर 25दिसंबर की रात को बसों पर पथराव किया गया जिससे कांच फूटे हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई आज पुलिस ने गावो में पहुंचकर  लोगों से जनसंवाद किया कहा कि आप ध्यान रखेंगे पुलिस ने ग्रामीणों से कहा कि आपके यहां कोई घटना घटेगी तो आपकी भी जिम्मेदारी रहेगी कोई भी घटना होने पर पुलिस को सूचना  तुरंत देना हे पुलिस ने होटल वी गुमटियां वालो को भी समझाइश दी  धामनोद मोनिका सिंह ने बताया नई सड़क पर दो बार खतरा की घटना हुई है जिसमें पहले गांव में मां का कार्यक्रम था दूसरी घटना में जन्मदिन के कार्यक्रम के दौरान खतरा हुआ आज गांव में जाकर लोगों से चर्चा कर आगे से ऐसी कोई गतिविधियां न हो उसके लिए ग्रामीणों को समझाइए दी इस मौके पर मंडलेश्वर एसडीओ पी मनोहर गवली धामनोद इस डी ओ पी मोनिका सिंह महेश्वर थाना प्रभारी जगदीश गोयल धामनोद थाना प्रभारी संतोष दूधी कड़ा चौकी प्रभारी मिथुन चौहान सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।