धामनोद ।गायत्री महायज्ञ के लिए भूमि पूजन सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


धामनोद । धार। स्थानीय गायत्री शक्ति पीठ के स्थापना के 25 वर्षपूर्ण होने के उपलक्ष्य में,, रजत जयंती उत्सव,,  का आयोजन करने जा रहा है। यह जानकारी देते हुए प्रेस प्रतिनिधि देवकरण पाटीदार ने बताया कि  इसके लिए 151 कुंडी यज्ञ का आयोजन 21 जनवरी 2025 से 25 जनवरी 25 तक जनता जिनिंग परिसर  धामनोद में किया जाएगा। इस हेतु भूमि पूजन15 जनवरी को प्रातः 9 बजे गायत्री धाम सेंधवा के आचार्य गो भक्त  प. मेवालाल पाटीदार   ने  मंत्रोचार एवं  विधि विधान से करवाया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जोन इंदौर के समन्वयक श्री कृष्ण शर्मा थे एवं  विशेष आतिथी लोकप्रिय विधायक  कालुसिंह ठाकुर  विधायक प्रतिनिधि ममता वर्मा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा विष्णु पाटीदार थी ।
इस कार्यक्रम में 151 केंद्रों के जोड़े एवं गायत्री परिवार के मुकेश गुप्ता, प्रभाकर  सोनाने ,रामलाल पाटीदार, भवर सिंह चौहान,सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।साथ ही 151 गांवों की मिट्टी भी भूमि पूजन के लिए यज्ञ स्थल पर लाई गई थी । कार्यक्रम का संचालन शांतिलाल विश्वकर्मा ने एवं आभार मुख्य ट्रस्टी हरि शंकर पाटीदार ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?