धामनोद ।विधायक कालू सिंह ठाकुर ने 1.50 करोड़ की लागत से  कुंदा ग्राम में कई विकास कार्य की शुरुआत  की।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

धामनोद ।विधायक कालू सिंह ठाकुर के विशेष प्रयासों से  ग्राम कुंदा में लगभग 1.5 करोड़ रु की लागत से कई कार्य स्वीकृत हुए जिसमें रु 47 लाख की लागत के सुशासन भवन का किया भूमिपूजन संपन्न हुआ।

सुशासन सप्ताह कार्यक्रम पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा मध्यप्रदेश में 437 करोड़ की लागत से स्वीकृत ग्राम सुशासन भवन (पंचायत भवनों)  का वर्चुअल भूमि पूजन हुआ एवं इसी परीक्षेप में ग्राम कुंदा, उमरिया, फ़रसपुरा और भगवानिया में नवीन पंचायत भवनों का भूमि पूजन किया गया।

ग्राम पंचायत कुंदा में इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा धरमपुरी क्षेत्र के विधायक श्री कालू सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर,अटल ग्राम सुशासन भवन का भूमि पूजन किया,
सर्वप्रथम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के चित्र एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर जी के चित्र पर पुष्पमाला पहनाकर नमन किया। सरपंच राहुल बुंदेला एवं कई ग्रामीणों ने विधायक  ठाकुर का माला पहनाकर स्वागत किया। वही उपसरपंच ने गुजरी मंडल अध्यक्ष करण काहिर का स्वागत किया। विधायक ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत भवन का निर्माण हो रहा है। इस पंचायत में आज इस भवन के निर्माण कार्य की नींव रखी गयी है और जल्द ही इसका निर्माण भी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा की क्षेत्र की ग्रामीण जनता का अपने काम के लिए विकासखंड के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस पंचायत भवन में मिनी ब्लॉक जैसी सुविधा मिलेगी। जिसमें पंचायत स्तर में आने वाली लगभग सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी।
जिसमें विधायक के साथ नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष करण काहिर,जिसमें पंचायत के युवा सरपंच राहुल बुंदेला,उपसरपंच E अधिकारी सोलंकी एस डी ओ गौरव डावर, सी ओ अग्रवाल मैडम एवं संरपंच संघ अध्यक्ष चैन सिंह,दूधी सरपंच दीपक भाई,सुंदरैल सरपंच धर्मेंद्र कुमार पनधानिया सरपंच प्रकाश कुमार बिखरोंन सरपंच पुरण सिंह ओसारी उपसरपंच शिव पटेल, दयाल स्वामी,नानूराम सीताराम,मुकेश,लंकी बाई उपस्थित हुवे।संचालन धामनोद के पार्षद विष्णु कर्मा ने किया। टीवी के माध्यम से ग्रामीणों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  डॉ मोहन यादव जी का संदेश दिखाया।इस अवसर पर कई ग्रामीण मौजूद रहे।विधायक मीडिया प्रतिनिधि निलेश माहेश्वरी ने बताया कि इसी के साथ कुंदा में विधायक ठाकुर के अथक प्रयासों से 24 लाख रु से ग्रेवल मार्ग,18 लाख रुपए से पुलिया,42 लाख रुपए से आर एम एस ओर सह रिटेनिंग वॉल भी स्वीकृत करवाए। ओर बताया की विधायक जी अपनी विधानसभा में जनता के सर्वांगीण विकास के लिए कई प्रकार के निर्माण करवा रहे है। ओर यह क्रम यूंही चलता रहेगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।