नई दिल्ली संसद भवन में नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान सांसद चौधरी ने संगठनात्मक एवं राजनीतिक तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा की। सांसद चौधरी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश में किए जा रहे कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार जताया। सांसद चौधरी ने कहा, एम्स क्षेत्र के रोगियों के लिए बड़ी उम्मीद की किरण है। सरकार ने सुविधाएं सभी दी हैं, उसका उपयोग मरीजों के लिए और भी बेहतर हो इसके लिए स्टाफ बढ़ाने का आग्रह किया जिससे कि मरीजों को लंबे समय इंतजार ना करना पड़े।संवाददाता- अमित खरे तेंदूखेड़ा


