बीना में इन दोनों चल रहे श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर छोटी बजरिया पारस धाम के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन तप कल्याणक के कार्यक्रम संपन्न हुए जिसमें महाराजा नाभीराय का दरबार लगाया गया और आदि कुमार का राज्याभिषेक हुआ।इस अवसर पर राजतिलक व राज्याभिषेक यात्रा निकाली गई जिसमें रथो पर सवार सौधर्म इंद्र इंद्राणियां आदि शोभायात्रा में शामिल हुए।
बता दे कि बीना में पहली बार 24 तीर्थंकर भगवानों का प्रतिष्ठा महोत्सव पंचकल्याणक के माध्यम से संपन्न किया जा रहा है मुनि श्री 108 सुब्रत सागर महाराज के कुशल सानिध्य में यह आयोजन संपन्न हो रहा है जिसमें दुर्धरा क्षेत्र से आए हुए जैन एवं जैनेंद्र समाज के लोग भी शामिल हो रहे हैं।


