पवई/जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पवई द्वारा किया गया ग्राहकों का सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पवई /जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित पन्ना के द्वारा प्राथमिक साख सहकारी समिति परिसर पवई में मंगलवार को ग्राहक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के ऐसे ग्राहकों का सम्मान किया गया जिसकी एफडी बहुत अत्यधिक है,साथ ही ऐसे किसान जो समय-समय पर अपने ऋणों का भुगतान करते हैं और जिला सहकारी बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेते हैं।  कार्यक्रम में उपस्थित ग्राहकों एवं किसानों को जिला सहकारी बैंक के माध्यम से शासन द्वारा दिए जाने वाले ऋण एवं अनेक हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मनीष पांडे,समिति प्रबंधक अनिल पाटीदार, सह प्रबंधक अनिल पटेल,पड़रिया समिति प्रबंधक मिंटू राजा,बडखेरा समिति प्रबंधक राम प्रताप मिश्र,करही समिति प्रबंधक बहादुर सिंह, सुनील साहू, रामअवतार पाठक पुष्पेंद्र लटोरिया,संतोष श्रीवास्तव,भवानी पटेल,सुशील बड़ौलिया,राम प्रताप बागरी,देवीसिंह,कंप्यूटर ऑपरेटर पुष्पेंद्र सिंह,महेंद्र मांझी,धर्मेंद्र बागरी सहित ग्राहक और किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?