पवई ।नगर परिषद पवई में रंग पंचमी पर हुआ बवाल नगर परिषद अध्यक्ष पर हुआ हमलाएक युवती सहित पांच युवकों पर मामला दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


पवई – नगर परिषद पवई इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। जहां एक दिन पूर्व नगर परिषद पवई के अध्यक्ष के खिलाफ नगर परिषद पवई के एक कर्मचारी ने परिवार सहित थाने पहुंच कर मारपीट करने की शिकायत की थी। मामला अभी सुलझा ही नहीं था कि बुधवार की शाम रंग पंचमी पर्व पर नगर परिषद अध्यक्ष पर हमले की वारदात घटित हो गई ।

जानकारी अनुसार रंग पंचमी के दिन शाम को नगर परिषद पवई में रंग पंचमी महोत्सव के अंतर्गत फाग का कार्यक्रम चल रहा था,इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष बसंत दहायत परिषद के बाहर किसी कार्य से बाहर गए तो उनके ऊपर एक युवती व कुछ युवकों द्वारा सुनियोजित तरीके से हमला बोल दिया,जिससे बचकर अध्यक्ष वहां मौजूद लोगों के सहयोग से अपने घर चले गए और फिर रात में पवई पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई ।
वहीं इस मामले पर थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष पर हमला करने वाले एक युवती सहित पांच युवकों पर भारतीय न्याय सहायता की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?