बीना/खुरई-सागर हाईवे पर अज्ञात टैंकर ने मारी बाइक को टक्करः गंभीर हालत में सागर रेफर, सिलोधा गांव के पास हुआ हादसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीना/खुरई-सागर नेशनल हाईवे पर सिलोधा गांव के पास गुरुवार रात एक अज्ञात टैंकर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार पप्पू उर्फ परसू पिता सूरज सिंह यादव (45), निवासी अब्दुल कलाम वार्ड, खुरई, सागर से खुरई लौट रहे थे।

सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सागर रेफर

सिलोधा गांव के पास अज्ञात टैंकर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सागर रेफर कर दिया गया। खुरई देहात थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले की जांच कर रहे सहायक उपनिरीक्षक हुकम सिंह ने बताया कि घायल को बीएमसी सागर भेजा गया है और अज्ञात टैंकर की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?