बीना में तीन अलग-अलग घटनाओं में महिला सहित पांच घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही मारपीट की घटनाएं
तीन अलग-अलग घटनाओं में 5 घायल : महिला गंभीर
बीना। क्षेत्र में अलग-अलग तीन घटनाओं में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है। सभी घटनाओं में पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुराने विवाद पर घर में घुसकर मारपीट, महिला घायल –
बीना के आगासौद में पुरानी बुराई के चलते कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर घर के तीन लोगों के साथ मारपीट कर दी, जिसमें एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। महिला को सागर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक घायल जानकी पति नंदू साहू (38) निवासी आगासौद ने बताया कि वह अपने घर में परिवार के साथ बैठी थी। तभी टिंकू कुशवाहा, बंका उर्फ अरविंद कुशवाहा ने घर में घुसकर रंजिश के चलते मारपीट कर दी। आरोपियों ने उसकी सास राजरानी साहू, शैलेन्द्र साहू के साथ भी डंडा, हॉकी से मारपीट कर दी थी, इसमें राजरानी की नाक में हॉकी मारने से वह बेहोश हो गई, जिसे गंभीर अवस्था में सागर रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 307, 458, 324, 323, 294, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था। इसके बाद अचानक दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बिल्धई बुजुर्ग में अनुजाति युवक के साथ मारपीट –
बीना के बिल्धई बुजुर्ग गांव में एक व्यक्ति की बात ना मानने पर उसने युवक से मारपीट कर उसे घायल कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कल्लू पिता भज्जू आदिवासी (34) बिल्धई बजर्ग से गांव के बकील ठाकुर ने एक व्यक्ति के साथ नहीं रहने के लिए कहा था। जब कल्लू ने उसकी बात नहीं मानी, तो वकील ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी और जातिगत अपमान किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506, एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
तार मांगने पर युवक के साथ कर दी मारपीट –
बीना के हडक़लखाती गांव में एक युवक के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। जानकारी के मुताबिक बलराम पिता मुन्नालाल अहिरवार (32) निवासी हडक़ल खाती ने गांव के उमेश गोस्वामी को बिजली के तार दिए थे, जब उसने तार वापस मांगा तो उमेश ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506, एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।