बीना ।शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीना में अल्पावधि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीना । अन्तर्गत श्री सुजीत क्लाडियस पत्रकार एवं समाज सेवी ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया! उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपना मूल्यांकन स्वयं करते हुए अपना लक्ष्य निर्धारित करें।उन्होंने नौकरी एवं व्यवसाय के बारे में जानकारी दी। व्यवसायों के प्रकार एवं इतिहास पर प्रकाश डाला ।उन्होंने कहा कि युवा अपनी कमजोरी दूर करते हुए अपनी सोच को बदलकर समय के साथ चलने की आदत विकसित करें।उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि अपने व्यक्तित्व को विकसित करें! इस अवसर पर प्राचार्य डॉ एम एल सोनी  ने कहा कि विद्यार्थी इस तरह के कार्यक्रमों मे प्रतिभागिता कर अपने व्यक्तित्व का विकास करें। वर्तमान युग कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी का युग है! इस प्रशिक्षण के द्वारा आप आई टी की बहुत सारी बातें सीख सकते हैँ। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं प्रशिक्षण प्रभारी मोहम्मद रफीक शेख ने बताया कि इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को रिज्यूम बनाना ,मेल आईडी बनाना, ए बी सी आई डी बनाना ,चैट जीपीटी यूज़ करना ,पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन, इफेक्टिव कम्यूनिकेशन इत्यादि सिखाया गया।साथ ही कंप्यूटर पर विद्यार्थियों से प्रायोगिक कार्य भी कराया गया।आभार छात्रा जय शिखा वर्मा ने व्यक्त किया।  इस अवसर पर दीपक शर्मा , डॉ नीलम सिंह, डॉक्टर वंदना चौबे,  डॉ क्रांति मिश्रा ,डॉ राज मोहम्मद एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे! !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?