महेश जैन मोहन बड़ोदिया- पुलिस थाने पर नवागत थाना प्रभारी प्रेम किशोर व्यास ने संभाला पदभार, थाने पर पदस्थ थाना स्टाफ ने नवागत थाना प्रभारी प्रेम किशोर व्यास का साफ़ा बांधकर पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया. वहीं पूर्व थाना प्रभारी भरत सिंह किरार का साफ़ा शाल और श्रीफल पुष्पमाला से सम्मानित कर विदाई दी. बता दें थाना प्रभारी भरत सिंह किरार मोहन बड़ोदिया को सुनेरा पुलिस थाना प्रभारी बनाया गया
है. इस दौरान मोहन बड़ोदिया थाने पर पदस्थ एएसआई, एसआई और प्रधान आरक्षक,आरक्षक सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे .







