रेलवे महाप्रबंधक का तूफानी दौरा

Oplus_16908288

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

यात्री समस्याओं के संदर्भ में नहीं की कोई चर्चा


बीना–मालखेड़ी रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बीना। पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने शनिवार को बीना रेलवे स्टेशन और बीना–मालखेड़ी रेलखंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, ट्रैक, सिग्नलिंग तथा विद्युत व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया।
महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रेलखंड पर ट्रैक, ओवरहेड विद्युत लाइन (ओएचई), सिग्नलिंग प्रणाली और यार्ड संचालन का भी परीक्षण किया गया।
बीना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से आवश्यक सुधारों पर चर्चा की गई। इसके बाद मालखेड़ी स्टेशन एवं यार्ड का निरीक्षण कर परिचालन व्यवस्था और मालगाड़ियों के संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का भी जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडलीय एवं स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे। रेलवे की ओर से आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी होने के बाद निरीक्षण से संबंधित निर्णयों और संभावित घोषणाओं की विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

बीना रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत रूप से बिक रही वस्तुओं जनता भोजन उपलब्ध न होने एवं अन्य कई सुविधाओं को लेकर ना तो जनप्रतिनिधियों ने कोई चर्चा की और ना ही महाप्रबंधक महोदय इस विषय में कुछ विशेष का पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?