ललितपुर।सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि आगामी त्यौहार ईद, नवरात्रि, महावीर जयंती, हनुमान जयंती आदि पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए समस्त पशु पालक अपने-अपने पशुओं को सड़कों पर न छोड़े एवं सड़कों के किनारे न बांधे,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ललितपुर।आवारा पशुओं के सड़क पर बैठने एवं सड़क किनारे बांधे जाने से आवागमन बाधित होता है, वहीं आवारा पशुओं द्वारा सड़कों पर गंदगी भी फैलाई जाती है, जिससे आम नागरिकों को काफी समस्या उत्पन्न होती है एवं सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं के चलते दुर्घटनाएं होती है।

अतः समस्त पशु पालकों से अनुरोध है कि वह अपने-अपने पशु सड़कों पर न छोड़े, यदि सड़कों पर आवारा पशु/सड़क की पटरी पर बंधे हुए पाये जाते है, तो जुर्माना/नगर पालिका द्वारा अपने संरक्षण में गौवंश को लेते हुए दैलवारा स्थित कान्हा आश्रय स्थल में संरक्षित किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी पशु पालकों की होगी।

अधिशाषी अधिकारी
नगर पालिका परिषद, ललितपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?