ललितपुर – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश रजक एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष यूपीए की पूर्व चेयरपर्सन वर्तमान राज्यसभा सांसद श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिवस को सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए श्रीमती सोनिया गांधी को जन्म दिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए जरूरतमंदों की मदद हेतु जिला अस्पताल के ब्लड बैंक जाकर जिला अध्यक्ष सहित कई कांग्रेसियों द्वारा रक्तदान किया गया जिसमें जिला अस्पताल प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए जिला अध्यक्ष राकेश रजक एडवोकेट ने बताया कि जहां वर्तमान सत्ता धारी दल के नेताओं द्वारा काटने और बांटने की बात की जा रही है और देश में नफरत का माहौल तैयार किया जा रहा है और संवैधानिक मूल्यों की अवहेलना की जा रही है ऐसे में कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए गांधी के रास्ते सत्य अहिंसा के रास्ते पर चल कर आपस में भाईचारा बढ़ाने और जिलों को जोड़ने वाला रास्ता देश हित में बताया गया है और कहां की हम अपनी नेता श्रीमती सोनिया गांधी के आदर्श को आत्मसात करते हुए देश हित में कार्य करते रहेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश रजक एडवोकेट, जसपाल सिंह बंटी सरदार,महासचिव पंकज हुंडैत, शशीकांत दिक्षित, नगर अध्यक्ष रफीक अली,nsui प्रदेश सचिव कुलदीप पाठक,सेवा दल के नव मनोनीत जिला चीफ जाहर सिंह राजपूत, असलम खान जावेद किरमानी, सुदीप साहू दीपक बौद्ध, इमरान खान, आदि मौजूद रहे


