ललितपुर ।खाद्यान्न की कालाबाजारी करने पर एफआईआर दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ललितपुर। तहसील ललितपुर अन्तर्गत ब्लाक बिरधा के ग्राम नयागांव के उचित दर विक्रेता नंदराम के द्वारा राशन कार्डधारको को खाद्यान्न न दिये जाने की शिकायत प्राप्त हुई, जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए सदर पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार ने ग्राम नयागांव में पहुंचकर ग्रामवासियों/राशन कार्डधारकों से उचित दर विक्रेता के खाद्यान्न वितरण के सम्बन्ध में जानकारी की गयी। ग्रामवासियों/कार्डधारकों द्वारा अवगत कराया गया कि उचित दर विक्रेता द्वारा ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवाकर राशन नहीं दिया जाता है। कुछ राशन कार्डधारकों द्वारा उचित दर विक्रेता पर यह भी आरोप लगाया गया कि उसके द्वारा कई माह से राशन नहीं दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक द्वारा कोटेदार की दुकान का स्टॉक सत्यापन किया गया जिसमें स्टॉक नही पाया गया। जांच में पाया गया कि कोटेदार के द्वारा 61 कुण्टल गेंहू एवं 67 कुण्टल चावल की कालाबाजारी की गयी है। सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी किये जाने के कारण पूर्ति निरीक्षक द्वारा थाना जाखलौन में कोटेदार के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अन्तर्गत एफ.आई.आर.दर्ज करायी गयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?