बीना- नगर रत्न अलंकरण समिति द्वारा 10बी 12बी के मेधावी छात्रों का एवं नगर की विशिष्ट प्रतिभाओं को नगर गौरव लाइफटाइम अचीव मेंट अवार्ड एवं नगर रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना दीप प्रज्ज्वलित श्री एवं श्रीमती पी क्लॉडियस के चित्र पर माल्यार्पण कर उप कमांडेड सशस्त्र सेना देवेंद्र उपाध्याय, कॉमेडियन राजू शुक्ला, प्रोफेसर डां. के के तिवारी, पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष विहिप सुनील सीरोठिया, संस्था के संरक्षक सुजीत क्लॉडियस, सचिव सीताराम चौरसिया, अध्यक्ष राम शर्मा एवं उमेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर
कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
अतिथियों का शाल श्रीफल माला एवं स्मृति चिन्ह देकर सुजीत क्लॉडियस ने सम्मान किया सर्वप्रथम स्वागत भाषण मे सुजीत क्लॉडियस ने नगर रत्न समिति द्वारा किए गए कार्यों के बारे में एवं समिति की योजना से सभी को अवगत कराया। कक्षा दसवीं की प्रदेश स्तर मे दसवे स्थान पर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली सी एम राइस स्कूल की छात्रा हिमानी ठाकुर एवं जिले की मेरिट सूची में कक्षा 12वी मे शिशु मंदिर की छात्रा राखी दांगी अंजली ठाकुर का विशेष सम्मान किया गया, इस अवसर पर 10वीं एवं 12वीं के विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विधार्थियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर तथा सम्बंधित स्कूल के प्राचार्य जी को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।
यह रहे लाईफ टाइम अचीवमेंट – जीवन पर्यन्त बुन्देली भाषा के क्षेत्र मे लेखन का कार्य करने वाले महेश कटारे एवं योग के क्षेत्र में सतत् कार्य करने वाले रामनाथ विश्वामित्र को लाइव टाइम अचीव मेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह बने नगर रत्न- इस वर्ष का नगर रत्न सम्मान पूर्व सैनिक कैप्टन पं. महेश दत्त तिवारी को दिया गया, मंचासीन अतिथियों व्दारा श्री तिवारी जी को पुष्पहार पहनाकर शाल, श्रीफल, सम्मान पत्र बड़ी शील्ड एवं ₹ 5100 नगद राशि भेंटकर एवं पगड़ी पहनकर विशेष सम्मान किया गया,
सेना में कैप्टन महेश दत्त तिवारी ने दो बार युद्ध में भाग लेकर देश का मान बढ़ाया वह आज भी लगातार समाज सेवा में सक्रिय है, इस बार नगर रन की उपाधि से वीरता और शौर्यता के रूप मे श्री तिवारी जी का सम्मान किया गया।
इन्हें मिला नगरगौरव सम्मान – शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली डॉक्टर रश्मि जैन एवं डां. के के तिवारी समाज सेवा के क्षेत्र में, आर के जैन रिटायर्ड शिक्षकों की सतत् मदद करने के क्षेत्र मे, कला नृत्य गायन संगीत के क्षेत्र में आनंद योगी, बुंदेली कविता लेखन के लिए रामदास नामदेव, तत्काल चिकित्सा सहायता सेवा एवं रक्त दान के लिए हन्नु राजपूत, सैनिकों के लिए कार्य करने वाले पूर्व सैनिक विजय बमानिया, बैक कार्य मे जनमानस की मदद कर समाज सेवा करने के लिए पी एन अहिरवार, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी मे सतत् योग सिखाने के लिए कविता नाहर को शाल श्रीफल शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उप कमांडेड देवेंद्र उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा नगर में मेधावी छात्रों की कमी नहीं छात्रों की प्रतिभाओं को इतना अच्छा सम्मान देकर मैं अभीभूत हूं उन्होंने बताया की जीवन में अनुशासन सरलता का आचरण सीखने की तीव्रक्षा कृतज्ञ और लक्ष्य ऐसा हो जिसकी प्राप्ति में आनंद आए तो लक्ष्य प्राप्त होना तय है शिक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करना और समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करना गर्व की बात है नगर रत्न अलंकरण समिति को बहुत-बहुत बधाई इतने सराहनीय कार्य के लिए उन्होंने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता सफलता संघर्ष से ही प्राप्त होती है।
प्रोफेसर कॉमेडियन राजू शुक्ला ने कहा कि समिति 21 वर्षों से अनवरत समाज सेवा में कार्य करते हुए विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान कर रही है यह बहुत सराहनीय निरंतर कार्य करना सबके बस की बात नहीं मैं कार्यक्रम को देखकर अभीभूत और गर्व महसूस कर रहा हूं हमारा कर्तव्य हम राष्ट्र कार्य के लिए भी समर्पित रहे।
भोपाल से पधारे प्रोफेसर डां. के के तिवारी ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए जीवन के कार्य एवं उद्देश्य से अवगत कराया खाना पीना खेलना सोना यह केवल जीवन का उद्देश्य नहीं है जीवन में राष्ट्र के लिए भी चिंतन कर अपने विकास के साथ राष्ट्र के विकास का भी हमें ध्यान रखना होगा।
पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने क्लॉडियस परिवार की बहुत सराहना की उन्होंने बताया श्रीमती क्लॉडियस एवं सी डी क्लॉडियस निरंतर समाज सेवा में कार्य करते रहे आज उनका बेटा बहू नाती नातिन भी इस कार्य में सक्रिय में पूरी समिति को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।
विहिप के जिला अध्यक्ष सुनील सिरोठिया ने भी शुभकामनाएं दी कार्यक्रम का आभार सुजीत क्लॉडियस ने एवं संचालन राम शर्मा, उमेश शर्मा ने किया एवं अंत मे सभी का आभार सीताराम चौरसिया ने प्रकट किया, समिति के पूर्व सदस्य स्व. रतन सिंह बुंदेला जी की आत्मशांति के लिए सभी ने मौन रखकर श्रद्धांजलि एवं नए सदस्यों का स्वागत किया।
प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम श्रीमती पी क्लॉडियस की जयंती पर होता है कार्यक्रम में सुमिता क्लॉडियस, शालिनी हौज, के के जैन, प्राचार्य मंजू यादव, किरण गांधी, विष्णु पटेरिया,गोपी नामदेव, इरफान खान, अवतार सिंह ,पंकज लखेरा,अशोक साहू, माधुरी शर्मा, सुनीता राय, ममता चौरसिया, बादल गिरी, देवेंद्र तिवारी, गोपी नामदेव ,धर्मेश नामदेव, राकेश सेन, हेमंत गोलंदाज, अजय ठाकुर, वरुण दुबे गौरव शर्मा, रेव्ह.संदीप परमार्थ, डा. प्रफुल्ला परमार्थ, सौम्या क्लॉडियस, यश क्लॉडियस, मनोज अग्रवाल, सीताराम ठाकुर एवं अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, अल्पाहार पश्चात कार्यक्रम समाप्त हुआ।





