शाजापुर। कालापीपल नई ऊर्जा के साथ में संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक का आयोजन श्रीराम मांगलिक भवन पोलयकला में आयोजित किया गया जिसमें नव नियुक्त प्रदेश संयुक्त सचिव मनोज जैन व नव नियुक्त जिला अध्यक्ष चिंटू सक्सेना का वरिष्ठ पत्रकार प्रेम नारायण मरेठिया पवन मंडलोई ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश शर्मा के द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने संगठन के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि आपकी वजह से ही मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का शाजापुर जिला संगठन मध्य प्रदेश में नंबर वन पर है यह सभी संघ के सदस्यों की लगन शीलता व संगठन के प्रति जवाबदारी का ही परिणाम है आज कहीं ना कहीं हमारा संगठन मध्यप्रदेश में पत्रकारों के हितों का सबसे बड़ा संगठन है। प्रदेश अधक्ष शलभ भदोरिया के नेतृत्व में पत्रकारों के हितों की मांगों को लेकर समय-समय पर प्रदेश सरकार को अवगत करा कर संगठन मांगों को पूरा करने का प्रयास किया गया हाल ही में शुजालपुर में प्रदेश स्तर के पत्रकारों का जिला स्तरीय सम्मेलन मनोज जैन के नेतृत्व में संपन्न हुआ यहां संगठन के दायित्व का ही परिणाम है हमें एकजुट हो करके कलाम की ताकत को बचना होगा आज कहीं संगठन बना करके संगठन के नाम से लोगों को परेशान किया जा रहा है संगठन ने निर्णय लिया है कि जो भी श्रमजीवी पत्रकार संघ सदस्य है अगर अन्य संगठनों का सदस्य बनता है उसकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी और उसे दोबारा संगठन में जगह नहीं मिलेगी सभी सथियों को 31 मार्च और 1 अप्रैल में होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में मुरैना शामिल होना है इस अवसर पर राहुल मकवाना सोहन मरेठिया मनोज विजयवर्गीय रमेश मडलोई दयाशंकर श्रीवास्तव राजेश गोस्वामी अनवर खान सहित पत्रकार साथी उपस्थित रहे सचांलन जिला महासचिव मनोहर मरेठिया ने किया।टुडे एमपी एक्सप्रेस……. दिलीप महेश्वरी



