सर्विस रोड पर गड्ढे ही गड्ढे: हादसों को न्योता दे रही बदहाल सड़क, राहगीर परेशान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पर्वत सिंह राजपूत

​उदयपुरा। क्षेत्र के मुख्य सर्विस रोड की हालत इन दिनों बेहद दयनीय बनी हुई है। सड़क पर बने गहरे-गहरे गड्ढे न केवल वाहन चालकों की कमर तोड़ रहे हैं, बल्कि हर वक्त बड़े हादसों का सबब भी बने हुए हैं। स्थानीय निवासियों और राहगीरों का आरोप है कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस समस्या से आंखें मूंदे बैठा है।
​पैदल चलना भी हुआ दुश्वार
​सर्विस रोड पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि वाहनों के कलपुर्जे ढीले पड़ रहे हैं। बारिश के दिनों में या पानी भर जाने के कारण चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं मिल पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। राहगीरों का कहना है कि सड़क पर चलना अब किसी जोखिम से कम नहीं रह गया है।

​सड़क की दुर्दशा से केवल वाहन चालक ही नहीं, बल्कि सर्विस रोड के किनारे स्थित दुकानदार और रहवासी भी खासे परेशान हैं ,जिससे दुकानदारों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।​”कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।”
स्थानीय निवासी

आंदोलन की चेतावनी
​स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस सर्विस रोड की मरम्मत (पैचवर्क) का काम शुरू नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने के लिए मजबूर होंगे।
​अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस ओर कब ध्यान देता है और लोगों को इस बदहाल सड़क से कब तक निजात मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?