सागर।आम आदमी पार्टी  जिलाध्यक्ष इंजी डीके सिंह के नेतृत्व में सागर जिला इकाई ने  सौपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सागर ।मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार का 13 दिसंबर 2024 को 1 वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर *जिला इकाई सागर ने जिलाध्यक्ष इंजी डीके सिंह जी के नेतृत्व एव जिला इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा के संकल्प पत्र की प्रतिलिपि को कालीचरण सिविल लाइन चौराहा पर जलाकर एवं फाड़कर विरोध दर्ज कराया,इसके उपरांत सागर कलेक्टर आफिस पहुँचकर जिला मजिस्ट्रेट को वर्ष 2023 में भाजपा ने संकल्प पत्र के माध्यम से जनता से वादे किए थे जो अभी तक धरातल पर नही दिखाई दे रहे है,उसको लेकर संकल्प पत्र की प्रति के साथ आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन सोपा..*
आज के इस ज्ञापन में *मीडिया से बात करते हुए सागर जिलाध्यक्ष डीके सिंह  ने बताया कि जैसा की बीजेपी ने 2023 में संकल्प पत्र मोदी की गारंटी भाजपा का विश्वास करके जारी किया था लेकिन आज संकल्प पत्र के आधार पर कोई काम धरातल पर नहीं दिखाई दे रहा है चाहे लाडली लक्ष्मी बहन के ₹3000 देने का वादा हो,चाहे बेरोजगारों को ₹10000 देने का वादा हो,किसानों को एमएसपी पर बोनस देने का वादा हो,चाहे भ्रष्टाचार दूर करने का वादा हो, बीजेपी के संकल्प पत्र जो 96 पेज का था उसमें ऐसे ही सैकड़ो वादे लेकिन उन वादों में एक भी धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा.. इसलिए मध्य प्रदेश के पूरे जिलों में आम आदमी पार्टी द्वारा भाजपा की नैतिकता के आधार पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफा मांगा गया है..*
जिला उपाध्यक्ष *पुष्पेंद्र सिंह राजपूत ने बताया है कि भाजपा की सरकार जुमलेबाजी में तो एक नंबर है लेकिन काम के मामले में नकारा साबित हुई है। सागर से देव भूषण दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?