सागर।  के थाना खिमलासा क्षेत्र के वुडनपुरा गाँव के पास मोटर साइकिल के मवेशी से टकरा जाने पर घायल हुए 4 व्यक्ति डायल-112/100 एफआरव्ही ने अस्पताल पहुँचाया*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सागर । के थाना खिमलासा क्षेत्र के वुडनपुरा गाँव के पास मोटर साइकिल मवेशी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमें तीन व्यक्ति एवं एक बच्ची घायल हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 26 -03-2025 को प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल खिमलासा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक बृज किशोर पाठक एवं पायलेट अमित विश्वकर्मा ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के मवेशी से टकरा जाने से दंपति एवं उनकी पाँच साल की बच्ची एवं एक अन्य व्यक्ति  घायल हो गया था ।
डायल-112/100 एफ आर व्ही द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल खिमलासा पहुँचाया गया ।

घायलों के नाम — (1) कल्लों पति घनश्याम बंसल उम्र 30 साल निवासी प्रहलाद पुरा थाना बंडा
(2) अनुष्का पिता घनश्याम बंसल उम्र 5 साल निवासी प्रहलाद पुरा थाना बंडा
(3) घनश्याम पिता बिहारी बंसल उम्र 35 साल निवासी प्रहलाद पुरा थाना बंडा
(4) सरजू पिता मक्की बंसल उम्र 45 साल निवासी भड़राना थाना बंडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।