
सागर ।वूमेंस ग्रुप आंफ अवेयरनेस सोसायटी के दो दिवसीय भव्य मेले का शुभारंभ सागर मकरोनिया वृंदावन गार्डन में 21 ,22 दिसंबर 20 24 को शुभारंभ हुआ था। सभी सागर वासियों ने इस मेले में आकर अपनी पसंदीदा वस्तुओं की खरीदारी की गई।आज सागर महापौर श्रीमती संगीता। सुशील तिवारी ने दो दिवसीय मेले का समापन किया।और कार्यक्रम को संबोधित भी किया । अति उत्साहित वेगास अध्यक्ष पूजा गोयल जी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विकास पर जोर देने के लिए यह मेला पिछले 10 -11 वर्षों से लगाया जा रहा है। घरेलू महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए यह एक अच्छा प्लेटफॉर्म साबित हो रहा है। इस मेले में विभिन्न प्रकार के 25 स्टॉल लगाए गए हैं। जिसमें घरेलू सामान, सौंदर्य प्रसाधन, आकर्षक ज्वेलरी, गर्म कपड़े फूड स्टॉल हाथों से बनी विभिन्न कलाकृतियां, आदि और भी बहुत कुछ मिलेगा। अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।अतः सभी सागर वासियों ने इस दो दिवसीय शानदार विंटर वेगास मेले का लाभ उठाया।यहां आकर जमकर खरीदारी की गई। इस अवसर पर श्री मति स्वेता शर्मा, कल्पना दुबे, मोनिका अग्रवाल, महिमा तिवारी, सुधा, प्रियांशी जैन, सहित सैकड़ों महिलाओं ने इस मेले में भाग लिया।सागर से देव भूषण दुबे की रिपोर्ट

