सागर । राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध दिवस के अवसर पर केंद्र के इशारे पर पंजाब सरकार द्वारा किसानों के विरोध प्रदर्शन पर किये जा रहे पुलिस दमन पर रोक लगाने संबंधी संयुक्त किसान मोर्चा का ज्ञापन पत्र।*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सागर । माननीय राज्यपाल महोदय,
पंजाब ( चंडीगढ़)
माध्यम से : कलेक्टर सागर (मप्र) इलेक्ट्रॉनिक साइट वाट्सएप
द्वारा –

माननीय राज्यपाल महोदय,
     मध्यप्रदेश (भोपाल)
*विषय :- राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध दिवस के अवसर पर केंद्र के इशारे पर पंजाब सरकार द्वारा किसानों के विरोध प्रदर्शन पर किये जा रहे पुलिस दमन पर रोक लगाने संबंधी संयुक्त किसान मोर्चा का ज्ञापन पत्र।*
    महोदय,
     पिछले कुछ समय से पंजाब सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर किसानों की जायज मांगों के लिए चल रहे संघर्ष के खिलाफ पुलिस के जरिए दमन अभियान चला रही है। यद्यपि देश के संविधान के अनुसार देश के नागरिकों को अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष करने का मौलिक लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त है। लेकिन पिछले दिनों संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा चंडीगढ़ में 5 मार्च से किये जाने वाले सात दिवसीय धरने को तारपीडो कर पूरे प्रदेश को खुली जेल में तब्दील कर दिया गया। 19 मार्च को केंद्र सरकार के मंत्रियों से बातचीत कर लौट रहे किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। शंभू और खनौरी में बुलडोजर चलाकर किसानों के धरना स्थलों को जबरन उठा दिया गया। ट्रैक्टर ट्रॉलियों सहित किसानों के उपकरण तोड़ दिए गए। राज्य में पुलिस राज स्थापित कर जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला जा रहा है। कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ के खिलाफ पुलिस की बर्बरता और सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद लोगों के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त करना इसके प्रमाण हैं।
ऐसी परिस्थितियों में संयुक्त किसान मोर्चा एवं विभिन्न लोकतांत्रिक न्यायप्रिय जनसंगठनो ने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आज 28 मार्च 25 को राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध दिवस मानने का फैसला किया है।
हम आपसे मांग करते हैं कि :-
1. पुलिस द्वारा किया जा रहा अंधाधुंध बल प्रयोग बंद किया जाए तथा जनता के संघर्ष के लोकतांत्रिक अधिकार को बहाल किया जाए।
2. गिरफ्तार या जेल में बंद सभी किसानों को बिना शर्त रिहा किया जाए। सभी फर्जी मुकदमें रद्द किये जाए।
3. किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित सभी उपकरण वापस किये जाए।
4. क्षतिग्रस्त या चोरी हुए सामान की भरपाई पंजाब सरकार द्वारा की जाए।
     हमें उम्मीद है कि आप हमारी मांगें पूरी करवाने के लिए पंजाब सरकार को उपयुक्त निर्देश जारी करेंगे ।
    
दिनांक : 28 मार्च 2025

संयुक्त किसान मोर्चा एवं  अन्य संगठन –  भवदीय   *सीताराम ठाकुर संभागीय अध्यक्ष भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन सागर*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।