
सिरोंज। बुधवार की सुबह लगभग 7:30 बजे ग्वालियर से सिरोंज जा रहा एक लोडिंग ट्रक एक कार को बचाने के चक्कर में देवपुर के मंदिर वाले मोड़ के पास पलट गया जिसमें ड्राइवर क्लीनर को गांव वालों की मदद से बाहर निकाल लिया गया जो कि ट्रक के अंदर फंसे थे दोनों ड्राइवर क्लीनर सुरक्षित है अभी लगभग कुछ दिन पहले भी एक रेत से भरा ट्रक यहां पलट गया था शासन प्रशासन से हम सब ग्राम पंचायत एवं सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन राजपूत ने प्रशासन से मांग कि है कि अंधे मोड पर ब्रेकर या ऐसी कोई सुविधा हो जिससे बार-बार ऐसी घटनाएं न हो।

