स्थानीय नपा प्रशासन को नगर की स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने विधायक ने पत्र लिखकर मांगी जानकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सिरोंज नगर के सभी वार्डो में आगामी वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए नालों एवं नालियों की विशेष सफाई, नगर की स्वच्छता व्यवस्था सहित विशेष अभियान चलाने के लिए लिखा पत्र।

सिरोंज। नगर में बिगड़ रही स्वच्छता व्यवस्था और आगामी वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए  नगर पालिका प्रशासन  द्वारा स्वच्छता एवं नाला नालियों की सफाई एवं मरम्मत कराए जाने को लेकर स्थानीय विधायक उमाकांत शर्मा ने सीएमओ को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है साथ मे अतिशीघ्र ही नगर के सभी वार्डों में गंदे एवं बरसात के पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध कराने के निर्देश दिए हैं। साफ-सफाई, स्वच्छता के साथ उन्होंने मच्छरों से बचाव के लिए दवाई का छिडकाव करने के भी निर्देश दिए है।
नगर के सभी वार्डो में बड़े-छोटे, पक्के कच्चे नाला-नालियों की मरम्मत, साफ-सफाई पर नपा का धगं आकर्षित कराते हुए विधायक शर्मा ने चेताया है कि इस बार बरसात जल्दी होने की संभावना है अतैव इस हेतु बड़े-छोटे, कच्चे पक्के नाले-नाली तथा बरसाती पानी निकलने वाले प्रवाह क्षेत्र के स्थानों की तत्काल साफ-सफाई, गहराई, खुदाई, मरम्मत के लिए की गई कार्यवाही तथा कार्ययोजना की जानकारी माँगते हुए आगामी 10 दिन की विशेष अभियान की दृष्टि से क्या कार्य योजना बनाने की बात कही है ।

इसके अलाबा उन्होंने नगर के पेयजल की दृष्टि से कुओं पर जाल एवं चालू स्थिति के हैंडपंपो की जानकारी भी मांगी है । उन्होंने स्वच्छता की दृष्टि से अत्यधिक बरसात होने की स्थिति में पॉलिथीन, कचरा आदि जल प्रवाह में नाला-नालियों में बाधा न बने इस हेतु क्या अभियान चलाया गया था तथा चलाया जा रहा है इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराने की जानकारी नपा प्रबंधन से प्रदान कराने के निर्देश दिए है।  छह बिंदुओं के अपने पत्र में उन्होंने कैथन नदी की साफ सफाई एवं गहरीकरण की कार्ययोजना को भी पूछा है। साथ ही जन्होने नगर के चालू हैंडपंपों के साथ किसी भी कारण से बंद पड़े हैंडपंपों की जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?