इंडिया गठबंधन के नेताओं ने गुड्डू राजा को जिताने का लिया संकल्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सागर  / लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए मोदी सरकार की जनविरोधी कार्यशेली से भारत के जन जन को उबारने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की अगुवाई में बने इंडिया गठबंधन की रीति नीति को जमीन पर लाने की दिशा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खरगे, के आदेशानुसार भारतीय राजनीति के अद्वितीय सितारे राहुल गांधी जी के पांच न्याय संदेशो को जनजन तक पहुंचाने की दिशा में मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी जी के मार्गदर्शन में दिनांक 15अप्रेल 2024 को सागर लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के नेताओं पदाधिकारी की बैठक गठबंधन के संयोजक रमाकांत यादव ने आयोजित की।

हिंदी गठबंधन के सभी नेता आपस में चर्चा करते हुए

बैठक को संबोधित करते हुए सागर
लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी
चंद्रभूषण बुंदेला गुड्डू राजा ने कहा कि चुनाव हम-सब मिलकर लडेगे सबके सहयोग से लड़ेंगे।मै सागर लोकसभा क्षेत्र की जनता की सेवा पूरी जिम्मेदारी के साथ करूंगा।सागर में नये उद्योगो की स्थापना करवाऊंगा जिससे बेरोजगारी खत्म होगी और क्षेत्र से पलायन रूकेगा।

इंडिया गठबंधन के संयोजक और कांग्रेस पिछडा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाकांत यादव ने कहा कि हमें अपने राजनैतिक भेदभाव को भुलाते हुए बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर के लिखे संविधान और भारत के नागरिकों को मिले अधिकार को बचाने की जिम्मेदारी निभाना है।भाजपा से भारत के संविधान को खतरा उत्पन्न हो गया है इसलिए भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करके हमें अपने कर्तव्य का निर्वहन करना हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार ने कहा कि आज हम सब की जवाबदारी है कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को सहयोग प्रदान कर जिताने का काम करें जिससे लोकतंत्र एवं संविधान सुरक्षित रह सके ।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि यदि सभी विपक्षी दल एक मत होकर सभी जगह सहयोग कर दें तो भाजपा को हराना कोई बड़ा काम नहीं ।इंडिया गठबंधन के समस्त राजनीतिक दल घर-घर चलकर जनता को मोदी सरकार की कुनीतियों से अवगत कराए तो गठबंधन की सरकार बनना निश्चित है।

शिवसेना के नेता पप्पू तिवारी ने कहा कि हम सबको एकजुट होकर कांग्रेस को जिताना है तथा शिवसेना के सभी सदस्य पूरा सहयोग करेंगे।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुंदरलाल यादव ने कहा कि
कि समाजवादी पार्टी तन मन धन से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का काम करेगी ।
डॉक्टर आसिक अली ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए हम सब का एक मंच पर आना बहुत जरूरी है
आम आदमी पार्टी नेता धरनेन्द्र जैन ने कहा कि संविधान का घोर उल्लंघन हो रहा है यदि इसे रोका नहीं गया तो भाजपा संविधान को खत्म कर देगी।
आम आदमी पार्टी के नेता इंजी डी के सिंह ने कहा कि भाजपा का हारना बहुत जरूरी है।
कम्युनिस्ट पार्टी नेता चंद्र कुमार जैन ने कहा कि नागरिकों की अधिकार खतरे में पढ़ रहे हैं श्रमिकों की स्थिति देश में ठीक नहीं है भाजपा को हराना बहुत नितांत जरूरी है।

बैठक में सभी उपस्थित राजनीतिक दलों के नेताओं का रमाकांत यादव ने पुष्पहार से स्वागत किया सभी ने संकल्प लिया कि हम सभी हर तरह से सहयोग करने तैयार हैं और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी गुड्डू राजा को जिताने का आज बीड़ा उठा रहे हैं।
मंच संचालन प्रवक्ता रवि सोनी ने किया इस अवसर पर समाजवादी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शिवसेना, आम आदमी पार्टी, जन अधिकार पार्टी सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश सिंघई मुकुल पुरोहित फिरदौस कुरैशी आशीष ज्योतिशी रामदास राज जसप्रीत सिंह भोगल राजप्रीत सिंह कमल खटीक,रघुनाथ कुशवाहा उमराव, दीपक लोधी रामकुमार पचौरी हीरालाल चौधरी लक्ष्मी नारायण सोनकिया लीलाधर सूर्यवंशी शंकर लाल अहिरवार सी पी अहिरवार माधव अहिरवार ओम प्रकाश शर्मा विकास यादव शहादत शाह निरंजन मम्मा कमलेश नायक
डॉक्टर किरण लता सोनी रेखा सोनी रेखा अहिरवार भूरे खटीक गोपाल प्रजापति आदि सभी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?