कालापीपल /बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ  के अंतर्गत PC & PNDT अधिनियम के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शाजापुर। कालापीपल कलेक्टर  के निर्देशानुसार  तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान के मार्गदर्शन में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत PC & PNDT अधिनियम के संबंध में जागरूकता अभियान कार्यशाला कालापीपल  में आयोजित की गई जिसमें परियोजना अधिकारी ललित कुमार राठौर के द्वारा कन्या भ्रूण हत्या तथा बाल सरंक्षण के सम्बंध में जानकारी दी गई गर्भवती माताओ के सम्बंध में जैसे ही गर्भ धारण का पता चलता है वैसे ही संतुलित भोजन तथा स्वास्थ्य देखभाल के सम्बंध में जानाकरी दी गई अक्सर देखा गया है कि गर्भवती माता में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है अतः हिमोग्लोबिन बढाने के लिए गर्भवती माता नियमित रूप से पीले फल हरि सब्जियां चुकन्दर सुरजना सलाद स्थानीय फल व भोजन में दही का उपयोग नियमित रूप से करना तथा अपनी खून की जाँच नियमित करवाना तथा समय समय पर हीमोग्लोबिन का टेस्ट करवाकर आयरन फोलिक एसिड की गोलियां anm के निर्देशानुसार सेवन करे बालक के जन्म के बाद 6 माह तक सिर्फ और सिर्फ माँ का दूध व 6 माह के बाद माँ के दूध के साथ ऊपरी आहार का प्रयोग करे।
विकासखंड समन्वयक सुरेन्द्र सिंह मेवाड़ा के  द्वारा गर्भवती माता की स्वास्थ्य जांच तथा बच्चे का पूर्ण टीकाकरण की जानकारी दी गई उक्त कार्यशाला में पर्यवेक्षक सरिता बागड़े, प्रधानाचार्य  जय सिंह मेवाड़ा, शिक्षक ओर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?