खिमलासा में नारायणी मंदिर चोरी कांड का खुलासा: 4.90 लाख के आभूषण बरामद, कंजिया रोड लूट का आरोपी भी गिरफ्तार…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


खिमलासा (मध्य प्रदेश):खिमलासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारायणी माता मंदिर में हुई ₹4,90,000 की चोरी और कंजिया रोड-लेहटवास पर हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गया शत-प्रतिशत मशरूका भी बरामद कर लिया है।
क्या था मामला
दिनांक 21-22 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने नारायणी माता मंदिर के मुख्य द्वार और गर्भगृह का ताला काटकर नारायणी माता जी के सोने-चांदी के बहुमूल्य आभूषण (कीमत लगभग ₹4,90,000) चोरी कर लिए थे। घटना पर थाना खिमलासा में अपराध क्रमांक 153/26, धारा 331(4), 305(a) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
विशेष पुलिस टीम का गठन
मामले की गंभीरता और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए सागर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी बीना अजय सनकत के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
थाना प्रभारी खिमलासा निरीक्षक राधेश्याम पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने साइबर सेल सागर, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से अज्ञात आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी।
आरोपी और बरामदगी
पुलिस की कार्रवाई में अंतरराज्यीय आरोपी ऊधम उर्फ उदम सिंह (उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम डोंगरा, थाना नाराहट, जिला ललितपुर, उत्तर प्रदेश) और उसके सहयोगी राजा यादव (उम्र 31 वर्ष, निवासी कंझिया रोड खिमलासा, जिला सागर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उनके कब्जे से नारायणी माता के चोरी गए सभी सोने-चांदी के जेवर बरामद कर लिए गए।
लूट के मामले में भी था फरार
आरोपी ऊधम सिंह थाना खिमलासा के अपराध क्रमांक 146/26 (लूट प्रकरण) में भी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे इस मामले में भी विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एक आदतन अंतरराज्यीय अपराधी है, जिसके खिलाफ अन्य थानों में भी कई मामले दर्ज हैं।
सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में एसडीओपी बीना अजय सनकत, थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल, प्रधान आरक्षक संजय प्रजापति, लक्ष्मण साकेत,अरविन्द सिंह ठाकुर,अनूप तिवारी, सुभाष तथा आरक्षक गौरव मीना,दीपक पाण्डे ,मलखान पाल ,भानु प्रताप सिंह , चन्द्रशेखर, राजेन्द्र परिहार,सचिन ,जावेद,और जितेन्द्र की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?