गढ़ाकोटा
मध्य प्रदेश के जिला सागर में रहली विधानसभा का प्रसिद्ध गढ़ाकोटा गरबा महोत्सव जो लगातार अपने चौथे सत्र में भव्यता और सफलता के साथ संपन्न हुआ था।उसमें सहभागी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया गया।आयोजन में सहयोगियों, गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों का आभार सम्मान किया गया। समारोह का आयोजन नगर गढ़ाकोटा के नटराज सभागार में किया गया।इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में प्रतिभागियों की उपस्थिति के बीच मुख्य अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी भैया अभिषेक भार्गव,विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका गढ़ाकोटा से दिनेश लहरिया,मनोज तिवारी,पुलिस थाना गढ़ाकोटा के निरीक्षक रजनीकांत दुबे और नगर की निजी क्षेत्र के प्रसिद्ध बैंक ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक गढ़ाकोटा के शाखा प्रबंधक लोकेंद्र गौर के साथ-साथ नगर एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भैया अभिषेक भार्गव ने कहा कि गरबा नृत्य मां दुर्गा की उपासना का एक पुण्य कार्य होता है और गढ़ाकोटा में जिस पावन भावना और मर्यादा के साथ गरबा उत्सव संपन्न हुआ है यह पूरे प्रदेश में एक मिसाल है हमें इसी प्रकार अपने हिंदू धर्म संस्कृति और सनातन की मर्यादाओं का पालन करते हुए धार्मिक रीति रिवाज पूजन कार्यक्रम करना चाहिए। इस अवसर पर मनोज तिवारी पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष ने कहा कि बहुत ही बढ़िया तरीके से संपन्न हुए आयोजन में सहभागी सभी सहयोगियों का आभार।आयोजक हिंदू युवा संगठन की ओर से संयोजक राजकुमार दुबे ने कहा कि आप सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम अपने चार वर्षो से सफलता के झंडा फहरा रहा है। आगामी समय में और भी भव्य एवं विशाल रूप से इस आयोजन को करेंगे इस अवसर पर समस्त प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए सहयोगी कार्यकर्ताओं एवं नगर के पत्रकार बंधुओ का भी सम्मान समारोह में स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मान किया गया।


